Neetu Kapoor: सादिया खतीब ने नीतू कपूर और रिद्धिमा के साथ शेयर कीं शानदार तस्वीरें, लिखा भावुक नोट
Sadia Khateeb Post: सादिया खतीब ने आज सोशल मीडिया पर नीतू कपूर और रिद्धिमा के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर अब फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादिया इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ रिद्धिमा, नीतू कपूर और कपिल शर्मा नजर आएंगे। सादिया ने आज इसी फिल्म के सेट से इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों को शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आज आप सभी से विदा लेते हुए मेरा दिल भरा हुआ है, मैं यहां फिल्म की शूटिंग के लिए आया था, और वापस उन लोगों के साथ यादें लेकर जा रहा हूं जिन्हें मैं अब परिवार कह सकता हूं।' सादिया की इस पोस्ट पर रिद्धिमा ने तुरंत रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैं रोने जा रहा हूं।तुमसे प्यार करती हूं।' सादिया की इसी पोस्ट पर तेजस्विनी कोल्हापुरे ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं फैंस ने भी सादिया की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं।
हाल ही में कपिल शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की कई तस्वीरें शेयर कर पर्दे के पीछे की झलक दिखाई। इस तस्वीर में कॉमेडियन-अभिनेता अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ, रिद्धिमा, नीतू कपूर, सादिया खतीब से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा, 'मुस्कुराहटें, कहानियां और पर्दे के पीछे का ढ़ेर सारा प्यार।'
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा ने कहा, 'मैं पहाड़ों में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि हम जून तक यहां शूटिंग करेंगे।"