Pooja Bhatt: किरण खेर के बाद अब कोरोना की चपेट में आईं एक्ट्रेस पूजा भट्ट, ट्वीट कर दी जानकारी
अभिनेत्री पूजा भट्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की।
विस्तार
भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते कई महीनों के बाद अब कोरोना के एक हजार से ज्यादा केस सामने आने लगे हैं। बीते कुछ दिनों पहले अभिनेत्री किरण खेर कोरोना पॉजिटिव हुई थी। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी। अब इसी क्रम में इंडस्ट्री से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड कि मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लोगों से अपील की, जो भी उनके कॉन्टेक्ट में आए हैं वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं।
पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस ने लिखा, '3 साल बाद मैं पहली बार पॉजिटिव पाई गई हूं। आप सभी लोग मास्क पहन लें। कोरोना अभी भी आसपास है और पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद आप तक पहुंच सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आ जाऊंगी'।
And exactly 3 yrs later,I have tested positive for the first time. Mask up people! Covid is still very much around & can get to you despite being fully vaccinated. Hopefully I shall be back on my feet soon 🙏 https://t.co/WmNV6dH97n
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) March 24, 2023
बता दें कि पूजा भट्ट, फिल्म निर्माता महेश भट्ट की सबसे बड़ी बेटी हैं। पूजा भट्ट ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म चुप में नजर आई थी। मूवी में उनके साथ सनी देओल समेत कई सितारे नजर आए थे। मालूम हो कि पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।
यह भी पढ़ें: फैंस को पसंद आई कोरोना काल की खौफनाक कहानी दोहराती 'भीड़', लोगों के दिलों को छू गई फिल्म