फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress not ready for periodic movies

ऋतिक से क्यों बच रहीं दीपिका-प्रियंका?

Tue, 25 Mar 2014 11:34 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 25 Mar 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
actress not ready for periodic movies

आजकल निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी अगली फिल्म की हीरोइन की तलाश में हैं। हालांकि जानकार लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि उनके स्तर के बड़े निर्देशक को हीरोइन नहीं मिल रही।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ‘लगान’ जैसी फिल्म के इस निर्देशक की अगली फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित है। 2600 ईसा पूर्व की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म का नाम ‘मोहन जोदड़ो’ होगा और इसमें हीरोइन को पूरी तरह से ग्लैरम विहीन दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


यही कारण है कि हीरोइनें इस प्रोजेक्ट्स से जुड़ने में रुचि नहीं दिखा रहीं। वास्तव में ग्लैमर के इस दौर में कोई भी हीरोइन नहीं चाहती कि दर्शक उसे बिना मेक-अप के देख लें। फिल्म में ऋतिक रोशन हीरो होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आशुतोष अपनी इस फिल्म के लिए चार बड़ी हीरोइनों से बात कर चुके हैं, लेकिन उन्हें ना में जवाब मिला है। बताया जा रहा है कि आशुतोष ने इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ समेत प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन तक से बात की है।

आशुतोष इससे पहले दीपिका को लेकर ‘खेले हम जी जान से’ और प्रियंका को लेकर ‘व्हाट्स योर राषि’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। दुर्भाग्य से दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर बुरी तरह से पिट गई थीं। इस लिहाज से दोनों स्टार नायिकाओं को गोवारिकर का साथ काम नहीं आया। ऐसे में उनकी थोड़ी हिचक समझी जा सकती है।

वैसे दीपिका के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि इन दिनों हर निर्देशक उनके साथ फिल्म बनाना चाहता है। परंतु दीपिका की डेट्स की डायरी पूरी तरह से फुल है। वह इस पूरे साल फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिलहाल वह ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग कर रही हैं, जबकि इसके बाद उन्होंने करन जौहर की  ‘शुद्धि’ और इम्तियाज अली की ‘विंडो सीट’ साइन कर रखी है। तीनों फिल्में बड़ी हैं और एक के बाद एक शूट होंगी। ऐसे में दीपिका के लिए गोवारिकर की फिल्म के लिए वक्त कैसे निकलेगा?

वहीं गोवारिकर के नजदीकी सूत्र यह बता रह हैं कि उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ भी ‘मोहन जोदड़ो’ की बात चलाई। लेकिन कैटरीना ने भी मना कर दिया।

उल्लेखनीय है कि कैटरीना इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ ही फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यही हाल प्रियंका चोपड़ा का बताया जा रहा है, जो इस वक्त ‘मैरीकॉम’ की शूटिंग में बिजी हैं।

लेकिन सूत्रों का दावा है कि किसी स्टार के पास तारीखें प्रोजेक्ट को न कहने का बहाना होती हैं क्योंकि वह जब चाहता है तो पैक डायरी में से भी शूटिंग की डेट्स निकाल लेता है। ‘मोहन जोदड़ो’ में ग्लैमरहीन रोल हीरोइनों को फिल्म से दूर कर रहा है।


उल्लेखनीय है कि इस फिल्म से ऐश्वर्या राय के कमबैक की बात चली थी, परंतु उन्होंने भी इससे इंकार कर दिया।
आशुतोष इस मामले में फिलहाल मीडिया में कुछ नहीं कह रहे हैं। उनकी हीरोइन की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि आशुतोष बहुत ही तथ्यपरक फिल्में बनाते हैं। ऐसे में जानकार मान रहे हैं कि वह सिंधु घाटी सभ्यता के दिनों की तस्वीर वह पर्दे पर उतारने में कामयाब होंगे। लेकिन इस चुनौती से पहले उन्हें फिल्म की हीरोइन ढूंढने की बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed