{"_id":"61dd93e82f7bb010d14cffcf","slug":"actress-nora-fatehi-shared-pictures-users-wrote-queen-of-hearts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: अभिनेत्री नोरा फतेही ने शेयर कीं तस्वीरें, यूजर्स ने लिखा- दिलों की रानी..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: अभिनेत्री नोरा फतेही ने शेयर कीं तस्वीरें, यूजर्स ने लिखा- दिलों की रानी..
Tue, 11 Jan 2022 07:57 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:57 PM IST
सार
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड एवं ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। कई बार नोरा फतेही को उनकी बोल्ड व सेक्सी तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भी सहना पड़ता है
विज्ञापन
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड एवं ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। कई बार नोरा फतेही को उनकी बोल्ड व सेक्सी तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भी सहना पड़ता है और ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। अब मंगलवार को नोहा फतेही ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
यूजर्स ने लिखा- दिलों की रानी
दरअसल, नोरा फतेही हर बार अपने लुक्स के कारण अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब उन्होंने टाइगर प्रिंट मिनी बॉडीकॉन ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, ''दिलों की रानी।'' कई यूजर्स उनके इस लुक को पसंद कर रहे हैं और दिल वाली इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने फायर वाली इमोजी भी बनाई है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से रिकवर होने के बाद नोरा का यह ग्लैमरस लुक हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने हाल ही में कोरोना से ठीक होने की जानकारी शेयर की थी। उनकी इस तस्वीर को अब तक 5 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।