Childrens Day: कियारा आडवाणी को याद आया बचपन, वीडियो साझा कर दी बाल दिवस की बधाई
कियारा आडवाणी के बचपन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे एक्ट्रेस के एक फैन पेज से शेयर किया गया है।
विस्तार
कियारा के बचपन के इस वीडियो को उनके एक फैन क्लब पेज से शेयर किया गया है। फैन क्लब द्वारा बनाए गए इस वीडियो में किराया के बचपन की तस्वीरें और वीडियो मिक्स गए हैं। इस वीडियो को खुद कियारा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इस वीडियो में कियारा बेहद मासूम और खूबसूरत लग रहीं हैं। वीडियो में कियारा कभी मुस्कुराती हुईं तो कभी केक खाते हुईं दिख रही हैं। वीडियो के एक हिस्से में कियारा आईने के सामने खड़ी होकर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं एक हिस्से में वह खिलौनों से अपना चेहरा छुपाती हुई केवल अपनी आंखें दिखा रही हैं। इस वीडियो में कियारा की आंखों की मासूमियत फैंस का दिल जीत रही है। इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने लिखा, 'हैप्पी चिल्ड्रन डे'।
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में ऊंचाई को लगा झटका, गिरावट के साथ फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कारोबार
कियारा के इस वीडियो की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई उनके क्यूट होने की बात लिख रहा है तो कोई उनकी आंखों की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अल्ले छोटी कियारा'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनकी आंखों से मुझे बहुत प्यार है। एक अन्य यूजर ने लिखा,'हाय ये खूबसूरत आंखें। बता दें कि इस वीडियो को 1 लाख 80 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में ऐसा रहा 'ब्लैक पैंथर 2' का हाल, इतना किया कलेक्शन
कियारा आडवाणी की फिल्मों की बात करें तो वह 'भूल भुलैया 2' के बाद एक बार फिर से कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगी। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' उस समय बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, जब कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं।
यह भी पढ़ें: लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने लिया एक्टिंग से ब्रेक, फैंस को बताई यह बड़ी वजह