फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Kangana Ranaut Sister Rangoli Ranaut Is Four Months Pregnant

कंगना के घर में आई खुशियां, जल्द आएगा नन्हा मेहमान

Fri, 28 Apr 2017 04:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 28 Apr 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Actress Kangana Ranaut Sister Rangoli Ranaut Is Four Months Pregnant
कंगना रनौत, रंगोली रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। जी नहीं, वह शादी करने नहीं जा रही हैं बल्कि उनकी बड़ी बहन रंगोली प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन


कंगना हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस पार्टी में शामिल हुई थीं जहां इस खबर की पुष्टि हुई। मिड-डे के अनुसार कंगना को पार्टी के दौरान खूब बधाईयां मिलीं। कंगना ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह रंगोली का पहला बच्चा है। घर में सभी काफी खुश हैं।' कंगना ने बताया कि रंगोली चार महीने की प्रेग्नेंट हैं और मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Baahubali 2 Movie Review: रोमांस खूबसूरत और एक्शन सांसें रोक देने वाला
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि रंगोली ने 2011 में दिल्ली के बिजनेसमैन अजय चंदेल से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के समय से जानते थे। रंगोली कंगना के सारे काम को भी मैनेज करती हैं। प्रेग्नेंसी के कारण अब रंगोली कंगना का काम नहीं देख पाएंगी। इस पर कंगना ने कहा, 'ये तो जिंदगी का हिस्सा है। रंगोली की खुशियां हर चीज से बढ़ कर है।'

ये भी पढ़ें- भल्लाल की साजिश और कटप्पा का विद्रोह, जानें बाहुबली 2 का असल सस्पेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed