पति की इस फिल्म से बड़े परदे पर फिर वापसी कर रहीं एक्ट्रेस काजोल, रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर
बॉलीवुड में अपने चुलबुले और नटखट अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर बड़े परदे पर नजर आएंगी। गौरतलब है कि फिल्म को अजय देवगन और जयंतीलाल मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म का नाम 'हेलीकॉप्टर ईला' है और अजय ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का पोस्टर कर शेयर कर लिखा है कि 'वह यहां है, वहां है और हर जगह है, हेलीकॉप्टर ईला 14 सितंबर को आ रही है।' 'She's here, there, everywhere!!! #HelicopterEela is coming on 14th September.'
बता दें कि यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले 'बेटा कागड़ो' पर आधारित है। फिल्म में रिद्धि सेन काजोल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं।
She's here, there, everywhere!!! #HelicopterEela is coming on 14th September.@KajolAtUN @riddhisen896 @pradeepsrkar @HelicopterEela @ADFfilms @PenMovies @jayantilalgada pic.twitter.com/DAkQklVzRw
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 5, 2018