फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Babilona Brother Vignesh Found Dead At Chennai Apartment Under Mysterious Circumstances FIR Filed

दुखद: अपने घर में मृत मिले तमिल अभिनेत्री बेबीलोना के भाई विग्नेश, मां ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत

Fri, 27 Oct 2023 05:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 27 Oct 2023 05:19 PM IST
सार

मशहूर तमिल अभिनेत्री बेबीलोना के भाई विग्नेश कुमार उर्फ विक्की हाल ही में अपने चेन्नई अपार्टमेंट में मृत पाए गए।

विज्ञापन
Actress Babilona Brother Vignesh Found Dead At Chennai Apartment Under Mysterious Circumstances FIR Filed
बेबीलोना के भाई विग्नेश कुमार - फोटो : Social media

विस्तार

तमिल अभिनेत्री बेबीलोना के भाई विग्नेश कुमार उर्फ विक्की हाल ही में अपने चेन्नई अपार्टमेंट में मृत पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विग्नेश 40 साल के थे। वह सालिग्रामम में दशरथ पुरम के 8वीं स्ट्रीट स्थित अपने अपार्टमेंट में अकेले रहते थे।

विज्ञापन

ऐसे हुई जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका एक दोस्त हाल ही में घर आया था, क्योंकि विग्नेश ने सुबह से कॉल का जवाब नहीं दिया था। उनके दोस्त ने मीडिया को बताया कि विग्नेश के घर का दरवाजा अंदर से जाम हो गया था और काफी देर तक खटखटाने के बावजूद उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इससे उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत विरुगमबक्कम पुलिस स्टेशन को सूचित किया।
विज्ञापन

Koffee With Karan: क्रिकेटर्स को शो में बुलाने की बात से घबराए करण जौहर, बताया किस बात से लगता है डर
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा और अंदर गई तो विग्नेश का शव उनके बेडरूम में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के अराकोणम तालुका स्थित किलपक्कम गांव के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया। विग्नेश पिछले कई सालों से इस अपार्टमेंट में अकेले रह रहे थे और कथित तौर पर उनके घर से शराब की कई खाली बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विग्नेश की मौत शराब की लत से हुई या किसी अन्य कारण से हुई है।
Prasad Bidapa: फैशन कंसलटेंट प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बेंगलुरु में गिरफ्तार, नशे में गाड़ी चलाने का है आरोप

मां ने जताई हत्या की आशंका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच का पहला चरण पूरा हो चुका है। यह पता चला है कि विग्नेश का पुलिस स्टेशन में व्यापक आपराधिक ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्हें कई अपराधों का दोषी ठहराया गया था। फिल्मी हस्तियों के साथ समस्या होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया और जेल में डाल दिया गया था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। इस बीच विग्नेश की मां माया ने अपने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए थाने में शिकायत की है। संदिग्ध मौतों की देखरेख करने वाले प्रभाग के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। वहीं ऐसी भी आशंका है कि किसी ने पुरानी दुश्मनी के चलते उनकी हत्या की होगी।
Tiger 3: 'टाइगर 3' के टॉवल फाइटिंग सीक्वेंस पर मिशेल ली ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कटरीना की जमकर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed