{"_id":"653b9da912db44274a069e61","slug":"karan-johar-reacts-to-fan-wanting-to-see-cricketers-on-koffee-with-karan-8-says-i-am-scared-to-even-call-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan: क्रिकेटर्स को शो में बुलाने की बात से घबराए करण जौहर, बताया किस बात से लगता है डर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan: क्रिकेटर्स को शो में बुलाने की बात से घबराए करण जौहर, बताया किस बात से लगता है डर
Fri, 27 Oct 2023 04:54 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 27 Oct 2023 04:54 PM IST
सार
करण जौहर हाल ही में अपने फैंस से बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। करण ने बिना नाम लिए फैंस को हिंट देते हुए बताया कि शो के अगले मेहमान भाई-बहन की जोड़ी होगी।
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता करण जौहर रियलिटी शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। करण का यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हो चुका है। शो का पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो का पहला एपिसोड लगातार खबरों में बना हुआ है। इसी बीच शो के आगामी एपिसोड में मेहमानों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही करण ने लाइव आकर शो के अगले मेहमान को लेकर एक हिंट दिया है।
शो के अगले मेहमान को लेकर दिया हिंट
करण जौहर हाल ही में अपने फैंस से बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। करण ने बिना नाम लिए फैंस को हिंट देते हुए बताया कि शो के अगले मेहमान भाई-बहन की जोड़ी होगी। इस दौरान करण ने उन फैंस को भी जवाब दिया जो शो में क्रिकेटरों को देखना चाहते हैं। दरअसल, लाइव के बीच एक फैन ने कमेंट कर कहा कि वह 'कॉफी विद करण 8' में क्रिकेटरों को देखना पसंद करेंगे।
Lalu Prasad Yadav: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर बनेगी फिल्म, प्रकाश झा इस बायोपिक को करेंगे निर्मित
विज्ञापन
करण ने क्रिकेटर्स के सवाल पर दिया यह जवाब
शो के होस्ट करण ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'क्या वे आएंगे? मुझें नहीं पता। मुझे यकीन नहीं है। मैं उन्हें शो में लाना पसंद करूंगा। वे राष्ट्रीय प्रतीक हैं, और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं, लेकिन मुझे लगता है कि पिछली बार जो हुआ उससे मुझे यकीन नहीं है कि वह मेरा फोन भी उठाएंगे। मुझे फोन करने से भी डर लगता है और मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। मैं अस्वीकार नहीं किया जाना चाहता।'
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राज-शिल्पा, लिया आशीर्वाद
छठे सीजन में नजर आए थे हार्दिक पंड्या-केएल राहुल
बता दें कि हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ऐसे पहले दो क्रिकेटर्स थे, जो कॉफी विद करण में मेहमान बनकर आए थे। शो के छठे सीजन में दोनों खिलाड़ियों को देखा गया था। शो का यह एपिसोड कुछ खास नहीं रहा था। यहां तक की इस एपिसोड के रिलीज होने के बाद क्रिकेटरों पर बड़ा संकट मंडराने लगा था। शो में हार्दिक पंड्या द्वारा की गई टिप्पणी के चलते एपिसोड को डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया था।
मुस्लिम होकर भी ये हसीनाएं रखती हैं करवा चौथ व्रत