फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Asin Is Getting Married To Micromax Co-Founder Rahul Sharma

माइक्रोमेक्स को-फाउंडर राहुल शर्मा की दुल्हन बनेंगी असिन

Mon, 10 Aug 2015 12:44 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
Actress Asin Is Getting Married To Micromax Co-Founder Rahul Sharma

गजनी फिल्म की शूटिंग करते वक्त आसिन ने सोचा भी नहीं होगा कि फिल्म की तरह उन्हें भी उनके सपनों का राजकुमार यानी संजय सिंघानिया मिल जाएगा। लेकिन आसिन की जिंदगी में सचमुच का संजय सिंघानिया आ गया है जो महज 33 साल की उम्र में बिजनेस वर्ल्ड में झंडे गाड़ रहा है।

विज्ञापन


जी हां हम बात कर रहे हैं माइक्रोमेक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा की, जिनके साथ आसिन सात फेरे लेने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि 33 साल के राहुल के साथ आसिन पिछले दो साल से डेटिंग कर रही थी।
विज्ञापन


राहुल शर्मा से शादी की वजह से ही आसिन ने दो साल पहले ही नई फिल्मों को साइन करना बंद कर दिया था। असिन नहीं चाहती कि शादी के बाद वो फिल्मों की वजह से परिवार को वक्त ना दे पाएं। इसीलिए वो बाकी फिल्मों की शूटिंग को निपटा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'ऑल इज वेल' ने रोक रखी थी शादी

Actress Asin Is Getting Married To Micromax Co-Founder Rahul Sharma

कहा जा रहा है कि आसिन कुछ माह पहले ही राहुल शर्मा से शादी कर लेती लेकिन हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ आ रही उनकी फिल्म ऑल इज वेल के चलते वो हिचक रही थी। ये फिल्म दो साल से बन रही है और हाल ही में रिलीज होने जा रही है।

दरअसल ये फिल्म पहले ही बनकर रिलीज हो गई होती लेकिन स्मृति ईरानी (केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री) के चलते फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पा रही थी। जब स्मृति को इस फिल्म के लिए साइन किया गया तब वो मंत्री नहीं थी और मंत्री बनने के बाद वो फिल्म के लिए समय नहीं दे पा रही थी।

फिलहाल फिल्म तैयार है और रिलीज होने वाली है और दूसरी तरफ आसिन ने भी अपनी व्यवसायिक जिम्मेदारियों को पूरा होते देख राहुल और अपने रिश्ते पर जुबान खोल दी है।

आसिन-माइक्रोमेक्स-अक्षय का अनोखा संयोग

Actress Asin Is Getting Married To Micromax Co-Founder Rahul Sharma

वैसे भी माइक्रोमेक्स का आसिन से कुछ अलग तरह का रिश्ता है। आसिन की जिंदगी में पहला प्यार बनकर आए अक्षय कुमार ने माइक्रोमेक्स के लिए विज्ञापन किया था। अक्षय कुमार राहुल शर्मा के अच्छे दोस्तों में गिने जाते हैं। राहुल के कहने पर ही अक्षय और ट्विंकल माइक्रोमेक्स के पहले ब्रांड अंबेसडर बने थे।

असिन ने आमिर खान के साथ आई फिल्म गजनी से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। इस फिल्म में आमिर खान एक फोन कंपनी के मालिक बने थे, जिससे असिन को प्यार हो जाता है। अब असिन असल जिंदगी में भी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर से प्यार हो गया और वो उनसे शादी करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed