फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Vikrant Massey Tests Positive For Covid-19 Goes Into Self-Quarantine

अभिनेता विक्रांत मैसी हुए कोरोना संक्रमित, पोस्ट साझा कर लोगों से की घर पर रहने की अपील

Sun, 28 Mar 2021 08:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Mar 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Actor Vikrant Massey Tests Positive For Covid-19 Goes Into Self-Quarantine
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी एक बार फिर से तेजी से फैल रही है। वहां आए दिन नए कोरोना केसेस आ रहे हैं और ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब अभिनेता विक्रांत मैसी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है।

विज्ञापन


विक्रांत ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'शूटिंग के दौरान सावधानी बरतने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं और सेल्फ क्वारंटीन हूं। सभी से अपील करता हूं जो कि पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हों, जल्द से जलद अपना टेस्ट करवा लें। मैं जरूरी दवाएं ले रहा हूं और फिलहाल आराम कर रहा हूं। पहले से तबियत ठीक है। सभी से अपील है कि सभी जरूरी चीजें करें और घर से बाहर तभी निकलें जब बहुत ज्यादा जरूरी हो।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey87)



वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी की अपकमिंक फिल्म 'हसीन दिलरुबा' है। इस फिल्म में अभिनेता एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में अभिनेता विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मुंबईकर' की शूटिंग पूरी की है। तो वहीं विक्रांत 2020 के फरवरी माह में मंगेतर शीतल ठाकुर से शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्होंने अपनी शादी को टाल दिया था। खबरें है कि वो इसी साल शादी कर सकते हैं।

पिछले दिनों बॉलीवुड से कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें मिलिंद सोमन, परेश रावल, आर. माधवन, आमिर खान और अन्य स्टार्स भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और सभी ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed