फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Unni Mukundan had a dream meeting with PM Modi says it is the best 45 minutes of his life

Unni Mukundan: उन्नी मुकुंदन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Tue, 25 Apr 2023 11:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Apr 2023 11:55 AM IST
सार

उन्नी मुकुन्दन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पीएम मोदी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Actor Unni Mukundan had a dream meeting with PM Modi says it is the best 45 minutes of his life
उन्नी मुकुंदन-पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एक्टर का कहना है कि पीएम से यह मुलाकात उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। उन्नी के मुताबिक जब वह किशोर उम्र में थे, तब उन्होंने मोदी से मिलने और गुजराती भाषा में बात करने का सपना संजोया था, जो अब जाकर पूरा हुआ है। बता दें कि उन्नी ने पीएम की केरल यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन

Nikhil Kamath: बिल गेट्स से निखिल ने सीखे कारोबारी मंत्र, नए पॉडकास्ट में निवेश के बारे में किए दिलचस्प खुलासे
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें
उन्नी मुकुंदन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पीएम मोदी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'यह इस अकाउंट की सबसे रोमांचक पोस्ट है! इस मुलाकात के लिए धन्यवाद सर! 14 साल की उम्र में आपको मंच पर दूर से देखा था और तभी से आपसे मिलने का सपना सजाया। अब आखिरकार आपसे मिलने के बाद, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik-Kiara: सत्यप्रेम की कथा के सेट से कार्तिक-कियारा की तस्वीर वायरल, राजस्थानी पोशाक में नजर आए सेलेब्स

बोले- जिंदगी के बेस्ट 45 मिनट
उन्नी ने आगे लिखा है, 'जब किशोर उम्र में आपको देखा था तो मंच पर आपके 'केम छो भैला' ने सचमुच मुझे हिलाकर रख दिया! यह एक बड़ा सपना था कि मुझे आपसे मिलना है और आपसे गुजराती में बात करनी है! आखिरकार यह मुलाकात हो गई है और क्या ही शानदार अंदाज में हुई है। 45 मिनट की मुलाकात मेरी जिंदगी के बेस्ट 45 मिनट हैं। आपकी कही बातों को मैं कभी नहीं भूलूंगा और आपकी हर सलाह पर काम करूंगा! जयश्रीकृष्ण।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Unni Mukundan (@iamunnimukundan)



श्रीकृष्ण की प्रतिमा की भेट
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्नी मुकुंदन ने पीएम से मुलाकात के दौरान फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा एक्टर ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी पीएम मोदी को भेट की। एक्टर के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। उन्नी के फैंस उन्हें बचपन का सपना सच होने की बधाई दे रहे हैं।
Alia Bhatt: बेटी राहा और पति रणबीर के बिना एयरपोर्ट पर कैप्चर हुईं आलिया, फैंस संग जमकर क्लिक कराई तस्वीरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed