2 of 5
सोना अब्राहम
- फोटो : Instagram-@realsonaabraham
बकौल सोना अब्राहम फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे ये वादा किया था कि इस सीन के जरूरी हिस्सों का इस्तेमाल करने के बाद इसे डिलीट कर दिया जाएगा। अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म की कोई स्क्रिप्ट नहीं थी, दृश्यों को ऐसे ही शूट किया गया था।
3 of 5
सोना अब्राहम
- फोटो : Instagram-@realsonaabraham
शूटिंग के दौरान उनसे कहा गया था कि उन्हें ऐसा सीन फिल्माना होगा, जहां उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के साथ अंतरंग दिखाया जा रहा है, जो बाद में एडल्ट फुटेज के साथ उसे ब्लैकमेल करता है। बाद में उनकी ये क्लिप इंटरनेट पर वायरल कर दी गई। पॉर्न साइट पर उनके इस सीन के कई वीडियोज डाले गए हैं।
4 of 5
सोना अब्राहम
- फोटो : Instagram-@realsonaabraham
इंटरनेट पर सीन लीक होने के बाद सोना अब्राहम का परिवार पुलिस के पास पहुंचा और इस वीडियो को इंटरनेट से हटाए जाने की मांग की लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी इस सीन को हटाया नहीं जा सका है। इस वजह से सोना की जिंदगी में तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा।
5 of 5
सोना अब्राहम
- फोटो : Instagram-@realsonaabraham
इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखती हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।