फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor siddharth says non hindi speaking character is made a aricature in hindi films

Bollywood VS South Cinema: साउथ के अभिनेता सिद्धार्थ ने  बॉलीवुड पर कसा तंज, बोले- दक्षिण के एक्टर्स को बना देते हैं कार्टून

Wed, 18 May 2022 06:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 18 May 2022 06:49 PM IST
सार

दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ ने बॉलीवुड पर करारा तंज कसा है। अभिनेता का कहना है कि बॉलीवुड की फिल्मों में साउथ का मजाक उड़ाया जाता है।

विज्ञापन
actor siddharth says non hindi speaking character is made a aricature in hindi films
साउथ एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ की फिल्मों को लेकर काफी दिनों से बहस चल रही है। अजय देवगन और किच्चा सुदीप की बहस से शुरू हुआ ये मुद्दा गर्माता जा रहा है। हर दिन इस विषय पर किसी न किसी के रिएक्शन आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और साउथ के अभिनेता इस बारे में अपने विचार रख चुके हैं। इसी क्रम में दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ ने भी बॉलीवुड पर करारा तंज कसा है। अभिनेता का कहना है कि बॉलीवुड की फिल्मों में साउथ का मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों में नॉन हिंदी अभिनेता को कार्टून की तरह दिखाया जाता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रंग दे बसंती, चश्मेबद्दूर, द हाउस नेक्स्ट डोर और स्ट्राइकर जैसी फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- कॉमेडियन महमूद अली के जमाने से लेकर अब तक कई अभिनेताओं को हिंदी फिल्मों में अजीबोगरीब लुक में दिखाया जाता है। ये किरदार रियलिटी से एकदम अलग होते हैं, जो उस समय काफी पॉपुलर थे, लेकिन अब उन्हें देखकर अजीब लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

actor siddharth says non hindi speaking character is made a aricature in hindi films
साउथ एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने आगे कहा- एक फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती को कृष्णन अय्यर बनकर नारियल पानी बेचते हुए दिखाया गया है...तो ये अजीब लगता है। उन दिनों हिंदी फिल्मों में साउथ के अभिनेता को कार्टून की तरह दिखाया जाता था, जैसे कि वह सिर्फ हंसाने के लिए हों। उन दिनों एंटरटेनमेंट के नाम पर खूब आजादी लेकर कुछ भी बना दिया जाता था, लेकिन साउथ के लोग ऐसे नहीं बोलते। 

विज्ञापन

अभिनेता ने कहा- हिंदी फिल्मों में दक्षिण के अभिनेता को या तो नारियल पानी बेचते हुए या फिर टूटी-फूटी हिंदी बोलते हुए दिखाया जाता था। जिसे देखने के बाद लोग हंसते थे। उन्होंने कहा- अगर आज मैं ऐसा कुछ किसी कन्नड़ या कश्मीरी किरदार के रूप में करूं तो सोशल मीडिया पर मीम बन जाएंगे, मेरा मजाक बनने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed