फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Saqib Saleem Physical Transformation For Show Kaptaan

एक महीने में साकिब सलीम ने कैसे कम किया 7 किलो वजन? सीरीज ‘कप्तान’ की तैयारी से जुड़ी बातें की साझा

Fri, 03 Apr 2026 10:58 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 03 Apr 2026 10:58 PM IST
सार

Saqib Saleem Physical Transformation For Show Kaptaan: साकिब सलीम की सीरीज ‘कप्तान’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में साकिब सलीम ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है। कैसे उन्होंने इस रोल के लिए वजन कम किया? कैसे किरदार को निभाया? जानिए।

विज्ञापन
Actor Saqib Saleem Physical Transformation For Show Kaptaan
साकिब सलीम - फोटो : इंस्टाग्राम@saqibsaleem

विस्तार

सीरीज 'कप्तान' में साकिब सलीम ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। इस रोल के लिए उन्होंने अपने लुक में जबरदस्त बदलाव किया है। अपने किरदार के लिए जरूरी फिजिक पाने के लिए लगभग 6-7 किलो वजन कम किया है। ऐसा उन्होंने लगभग एक महीने में करके दिखाया। यह काम इतनी जल्दी कैसे किया। साकिब ने बताया अपना फिटनेस रूटीन।

विज्ञापन

कैसे किया साकिब सलीम ने अपना वजन कम? 
साकिब सलीम ने एएनआई बातचीत में बताया, ‘मुझे बहुत ज्यादा वजन कम करना पड़ा। इससे पहले मैं जो काम कर रहा था, उसमें मुझे ज्यादा फिट दिखने की जरूरत नहीं थी। लेकिन इस सीरीज में मुझे यूनिफॉर्म पहननी थी, वह भी एकदम फिट। इसलिए मैंने वर्कआउट करना शुरू किया। यह एक सफर था। मैंने बहुत मेहनत की। मैंने खूब वर्कआउट किया। 45 दिनों में लगभग 6-7 किलो वजन कम किया।’  

विज्ञापन
Trending Videos

Actor Saqib Saleem Physical Transformation For Show Kaptaan
सीरीज 'कप्तान' में साकिब सलीम - फोटो : इंस्टाग्राम@saqibsaleem

किरदार को समझने के लिए भी काफी तैयारी
साकिब सलीम ने सीरीज ‘कप्तान’ में एसएसपी समरदीप का रोल किया है। इस रोल को समझने और निभाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। साकिब कहते हैं, ‘मैंने एक तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कब तक करता रहूंगा। मेरे किरदार की जो भी बैकस्टोरी होती है, मैं उसका एक लंबा वॉइस नोट बनाता हूं। 8-10 मिनट का एक लंबा वॉइस नोट होता है। जब भी मैं सेट पर जाता हूं, तो हेडफोन लगाकर उसे सुनता हूं। इससे किरदार निभाने में सहजता होती है।’

सीरीज ‘कप्तान’ में नजर आए ये कलाकार 
साकिब सलीम के अलावा सीरीज ‘कप्तान’ में कविता कौशिक, वरुण बडोला, अंजुम शर्मा, आरिफ जकारिया, पूजा गौर, विक्रम कोचर और अनुष्का कौशिक भी नजर आ रहे हैं। यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed