Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan reacts on Sooraj Barjatya debut Ott series Bada Naam Karenge says This one is going to be special

Salman Khan: सूरज बड़जात्या की डेब्यू सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे' पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- 'यह कुछ खास है'

Sun, 09 Feb 2025 02:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Feb 2025 02:23 PM IST
सार

Sooraj Barjatya Series Bada Naam Karenge: पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या ओटीटी सीरीज लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'बड़ा नाम करेंगे'। सलमान खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Salman khan reacts on Sooraj Barjatya debut Ott series Bada Naam Karenge says This one is going to be special
सलमान खान-बड़ा नाम करेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजश्री प्रोडक्शंस ने दर्शकों को परिवार के साथ फिल्में देखना सिखाया। बिल्कुल, सहज और सरल होकर। उनकी फिल्मों में भी ये मूल्य और संस्कार दिखे। ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ साथ हैं’, और ‘विवाह’ जैसी फिल्में देने वाला यह प्रोडक्शन हाउस ओटीटी पर आया है। और...परिवार व संस्कारों वाली अपनी खासियत को सहेजते हुए ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। सीरीज का नाम है 'बड़ा नाम करेंगे'। इस पर सलमान खान ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन


Sooraj Barjatya Interview: मैं कम बोलता हूं लेकिन मैं देखता बहुत हूं, पढ़ता बहुत हूं, बेहतर पिता बनने की कोशिश

विज्ञापन
Trending Videos

Salman khan reacts on Sooraj Barjatya debut Ott series Bada Naam Karenge says This one is going to be special
बड़ा नाम करेंगे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूरज बड़जात्या ने दिया सलमान को प्रेम नाम
सलमान खान को इंडस्ट्री में प्रेम नाम से जाना जाता है। यह नाम उन्हें सूरज बड़जात्या ने दिया। उन्होंने अपनी फिल्मों में सलमान खान को इसी नाम से पेश किया। सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ ‘मैंने प्यार किया’ से लेकर ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम किया है। सूरज बड़जात्या की पहली ओटीटी सीरीज जब आई है तो सलमान खान ने इसे बेहद खास बताया है।

Bada Naam Karenge Review: अब ओटीटी पर चमका राजश्री का ‘सूरज’, बताया- जेन जी को परखने की नहीं समझने की जरूरत

विज्ञापन

Salman khan reacts on Sooraj Barjatya debut Ott series Bada Naam Karenge says This one is going to be special
बड़ा नाम करेंगे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बोले- यह सीरीज कुछ खास है
एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'बड़ा नाम करेंगे' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे! सूरज,  देवांश और पूरी टीम को बहुत शुभकामनाएं। यह सीरीज कुछ खास होने वाली है'। बता दें कि 'बड़ा नाम करेंगे' को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

गुल्लक फेम पलाश ने किया है निर्देशन
सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे' का निर्देशन 'गुल्लक' फेम पलाश वासवानी ने किया है। इसमें रितिक घनशानी , आयशा कडुस्कर , कंवलजीत सिंह , अलका अमीन , राजेश जैस ,  दीपिका अमीन , जमील खान  और राजेश तैलंग जैसे सितारे अहम रोल में हैं। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed