वे 7 लोग जो पाकिस्तान से आए और हिट हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौर में पैदा हुए थे शेखर कपूर
बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया और मासूम जैसी शानदार फिल्में देने वाले शेखर कपूर पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुए थे। शेखर ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी पहचान बनाई। ऑस्कर विनिंग फिल्म एलीजाबेद का निर्देशन भी उन्होंने किया।
पेशावर में जन्मा बॉलीवुड का शो मैन
हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले शो मैन राजकपूर का दबदबा बॉलीवुड में लंबे समय तक कायम रहा। राजकपूर का जन्म भी पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। आवारा फिल्म में उनकी एक्टिंग को तो टाइम मैग्जीन ने सिनेमा इतिहास की दस सबसे शानदार अभिनय में शामिल किया था।
गुलजार भी पाकिस्तान से
गुलजार का पहले नाम संपूर्ण सिंह कालरा था और उनका जन्म पाकिस्तान के झेलम जिले में हुआ था। उसके बाद संपूर्ण सिंह ने रुख किया हिंदी सिनेमा का और फिर गुलजार नाम से छा गए बॉलीवुड में। गुलजार ने एक राइटर के तौर पर खासी पहचान बनाई।
सुनील दत्त जन्मे झेलम में
पहले हीरो और फिर राजनीति की दुनिया में छाने वाले अभिनेता सुनील दत्त भी पाकिस्तान के झेलम जिले में पैदा हुए थे। हिंदी सिनेमा में सुनील दत्त ने एक खास पहचान कायम की।
मनोज कुमार भी पाक से
मनोज कुमार का नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था और वह पाकिस्तान के अबोट्टाबाद में जन्मे थे भारत-पाक बंटवारे के बाद में एक रिफ्यूजी के तौर पर भारत आ गए थे। इनका भारत आना इनकी किस्मत ही बदल गया। हरिकृष्ण बाद में मनोज कुमार के नाम से बॉलीवुड की जान बन गए।
कादर का संबध भी पाक से
कादर खान का जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ था। बाद में कादर ने एक राइटर, एक्टर और प्रॉड्यूसर के तौर पर भारतीय सिनेमा में खूब पहचान बनाई। कॉमेडी भूमिकाओं में उनको सबसे ज्यादा सरहाना मिली।