{"_id":"5c0127d9bdec2241447436d1","slug":"actor-rajpal-yadav-sentenced-to-3-month-civil-prison-by-delhi-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टर राजपाल यादव पर चेक बाउंस मामले में आरोप तय, जेल में रहना होगा 3 महीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर राजपाल यादव पर चेक बाउंस मामले में आरोप तय, जेल में रहना होगा 3 महीने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
rajpal yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। राजपाल यादव ट्रायल कोर्ट के सामने एक समझौते की रकम देने में नाकाम रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा सुनाई है।
बता दें 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। इस रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जोकि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया.। बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
कोर्ट में इसी साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
राजपाल यादव और उनकी ने यह पैसा 2010 में हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। बता दें राजपाल यादव इसी साल बेटी के पिता बने हैं। इससे पहले राजपाल यादव की एक और बेटी है।
राजपाल यादव बहुत जल्द फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में नजर आएंगे। यह एक पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म में वो खास किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में राजपाल यादव के अलावा गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन
Delhi High Court: Actor Rajpal Yadav sentenced to 3-month civil prison & was immediately taken into custody by Delhi Police for failing to repay a loan of Rs. 5 crore which Yadav & his wife Radha had taken in 2010 to make his directorial debut with Hindi film 'Ata Pata Laapata'. pic.twitter.com/EOib0yAjJ0
— ANI (@ANI) November 30, 2018विज्ञापन