फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Prabhas revealed the new trailer release date of his next film Radhe Shyam

Radhe Shyam : इस दिन रिलीज होगा 'राधे श्याम' का नया ट्रेलर, प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म हो रही 11 मार्च को रिलीज

Mon, 28 Feb 2022 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 28 Feb 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
Actor Prabhas revealed the new trailer release date of his next film Radhe Shyam
राधे श्याम - फोटो : social media

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधेश्याम' जल्द ही बिग स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के गाने और पोस्टर्स रिलीज होने के बाद दर्शकों के मन में इस फिल्म के लिए उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है। लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक नया ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन

Actor Prabhas revealed the new trailer release date of his next film Radhe Shyam
राधेश्याम - फोटो : यूट्यूब

फिल्म के अभिनेता प्रभास ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए नए ट्रेलर की रिलीज डेट को अपने फैंस के साथ शेयर किया। प्रभास लिखते हैं, "2 मार्च को राधेश्याम के रिलीज ट्रेलर के साथ भाग्य और प्यार के इस सबसे बड़े युद्ध के गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए।" इसके रिलीज होते ही प्रभास की इस पोस्ट पर उनके फैंस ढेरों कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Prabhas revealed the new trailer release date of his next film Radhe Shyam
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ने जताया प्यार 
उनकी पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,"11 मार्च ...हम इंतजार कर रहे हैं।"  दूसरे ने प्रभास के लिए अपना प्यार दिखाते हुए लिखा,"लव यू अन्ना।" 





 
विज्ञापन

Actor Prabhas revealed the new trailer release date of his next film Radhe Shyam
राधे श्याम - फोटो : social media

11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही फिल्म का एक गाना 'जान है मेरी' रिलीज किया गया था, जिसमें प्रभास और पूजा को रोमांटिक अंदाज में देखा गया था। इस गाने में इन दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री देखने लायक है। यह फिल्म एक साइंस फिक्शन है, जिसकी कहानी को 1970 के दशक में यूरोप की पृष्ठभूमि पर फिल्मायी गई है। यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में पूजा हेगड़े और प्रभास के अलावा भाग्यश्री, कृष्णम राजू, सचिन खेडेकर और प्रियदर्शी भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed