फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor-politician kamal haasan haven't joined INDIA bloc will support anyone with selfless thought for nation

Kamal Haasan: अभिनेता कमल हासन ने नहीं जाॅइन किया इंडिया गठबंधन, बोले अब सिर्फ देशहित के लिए काम करना है

Wed, 21 Feb 2024 02:02 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 02:02 PM IST
सार

कमल हासन ने हाल ही में कहा,‘दूसरी राजनीतिक पार्टियों से गठबंधन पर चर्चा चल रही है, लेकिन हम उन्हीं का साथ राजनीति में पसंद करेंगे जो अपने हित के बारे में न सोचते हुए हमारे देश की भलाई के बारे में सोचें। 

विज्ञापन
actor-politician kamal haasan haven't joined INDIA bloc will support anyone with selfless thought for nation
kamal haasan - फोटो : instagram

विस्तार

एक्टर कमल हासन एक दिग्ग्ज अभिनेता होने के साथ-साथ एक नामी रातनीतिज्ञ भी हैं। कुछ साल पहले सक्रिय राजनीति में आए कमल की आधिकारिक राजनीतिक पार्टी है एमएनएम यानी मक्कल निधि मय्यम। हाल ही में कमल ने अपनी पार्टी के दूसरी राजनीतिक पार्टियों से गठबंधन पर बात करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों से चर्चा चल रही है, बशर्ते वह पार्टी अपने हित की बजाय देश हित में सोचे। 
विज्ञापन


अपने नहीं, देशहित के बारे में सोचें
मौका था एमएनएम की 7वीं सालगिरह के जश्न का। कमल ने इस मौके पर कहा,‘दूसरी राजनीतिक पार्टियों से गठबंधन पर चर्चा चल रही है, लेकिन हम उन्हीं का साथ राजनीति में पसंद करेंगे जो अपने हित के बारे में न सोचते हुए हमारे देश की भलाई के बारे में सोचें। वे निस्वार्थ देश का हित चाहें, न कि किसी सामंती व्यवस्था का हिस्सा बनें।’ कमल ने टाॅप तमिल एक्टर विजय के राजनीति में आने के कदम का भी स्वागत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ameen Sayani Passed Away: अमीन सयानी के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, बॉलीवुड सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बने इंडिया गठबंधन का हिस्सा
जब यह पूछा गया कि क्या वह कई पार्टियों के विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए इंडिया ब्लाॅक का हिस्सा बनना चाहेंगे, तो वह बोले, ‘मैंने पहले भी कहा है कि अब वह समय आ गया है कि आपको पार्टी पाॅलिटिक्स से उठकर राष्ट्रहित के बारे में सोचना होगा। जो भी अपना फायदा सोचे बिना देश के हित का सोचेगा, मेरी पार्टी एमएनएम उसी के साथ हाथ मिलाएगी।’ तो क्या कमल इंडिया अलायंस से जुड़ गए हैं? इसके जवाब में उन्होंने साफ इंकार कर दिया। हालांकि, उनकी पार्टी के दूसरी राजनीतिक पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। हासन बोले कि अभी बातचीज जारी है। जब भी इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा तो आपको यह शुभ समाचार जल्दी और जरूर दिया जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों चर्चा थी कि कमल आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की पार्टी से हाथ मिला सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:  DPIFF अवॉर्ड समारोह में हुस्न परी बनकर पहुंचीं करीना

लोगों की भलाई पार्टी का लक्ष्य
गौरतलब है कि कमल की पार्टी एमएनएम ने इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव देखे, तो 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में भी हिस्सा लिया लेकिन उनकी पार्टी चुनावी मैदान में कुछ खास नहीं कर पाई। गौरतलब है कि कमल की पार्टी मक्कल निधि मय्यम का मतलब है लोक न्याय केंद्र पार्टी। इसकी घोषणा के वक्त कमल ने कहा था कि यह लोगों की पार्टी है और लोगों की भलाई के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed