फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor mohnish bahl and wife celebrated 34th wedding anniversary Arti bahl shared photos on social media

‘35 साल पहले सेट पर...’, शादी की सालगिरह पर मोहनीश बहल की पत्नी ने शेयर किया किस्सा; साझा की जश्न की तस्वीरें

Sat, 25 Apr 2026 03:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Apr 2026 03:18 PM IST
सार

Mohnish Behl And Arti Behl Celebrated Wedding Anniversary: अभिनेता मोहनीश बहल और उनकी पत्नी ने हाल ही में अपनी शादी की 34वीं सालगिरह मनाई। इन खूबसूरत पलों और पहली मुलाकात का किस्सा सोशल मीडिया पर साझा भी किया है। 
 

विज्ञापन
actor mohnish bahl and wife celebrated 34th wedding anniversary Arti bahl shared photos on social media
मोहनीश बहल और आरती बहल - फोटो : इंस्टाग्राम -@aarti.bahl

विस्तार

नब्बे के दशक के मशहूर अभिनेता मोहनीश बहल और उनकी पत्नी आरती बहल ने 23 अप्रैल को अपनी शादी की 34वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके को कपल ने साथ मिलकर रोमांटिक अंदाज से सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की झलकियां आरती बहल ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
विज्ञापन


34 साल पहले बने थे हमसफर
अभिनेता मोहनीश बहल और आरती बहल को हमसफर बने हुए 34 साल हो चुके हैं। एक्टर ने सालगिरह के जश्न को पत्नी के साथ काफी एंजॉय किया। आरती ने अपनी और मोहनीश की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरे जीवनसाथी को सालगिरह मुबारक हो, आपकी वजह से मैं खुश और सुरक्षित महसूस करती हूं। हमने मिलकर जो प्यारा परिवार और जीवन बनाया है, उसकी शुरुआत लगभग 35 साल पहले एक सेट पर हुई। आपने मुझे क्रोसिन की दवा दी थी। आप आज भी वैसे ही हैं, अपनों का ख्याल रखने वाले।' 
विज्ञापन

actor mohnish bahl and wife celebrated 34th wedding anniversary Arti bahl shared photos on social media
मोहनीश बहल, आरती बहल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सेट पर हुई मुलाकात 
शादी से पहले एकता सोहनी जो अब आरती बहल के नाम से जानी जाती हैं। वह भी अपने समय की एक सफल फिल्म अभिनेत्री थीं। पहली बार मोहनीश और आरती की मुलाकात फिल्म 'युद्धपथ(1992)' के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। कुछ वक्त के बाद दोनों ने शादी कर ली। कपल ने साथ में ऑनस्क्रीन भी पति -पत्नी की भूमिका फिल्म 'वास्तव(1999)' और 'लाइफ हो तो ऐसी(2006)' में निभाई थी। इस कपल की दो बेटियां भी हैं, एक का नाम प्रनूतन बहल और दूसरी का कृष्णा बहल है।  
 

actor mohnish bahl and wife celebrated 34th wedding anniversary Arti bahl shared photos on social media
मोहनीश बहल, आरती बहल - फोटो : सोशल मीडिया
मोहनीश बहल वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं?  
मोहनीश बहल को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'पानीपत' में देखा गया था। इसके बाद वो ओटीटी पर सीरीज 'रक्तांचल' में दिखे। अभी तक एक्टर ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। वहीं बात करें उनकी पत्नी की तो वो अब बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed