{"_id":"5d0a29fb8ebc3e57e442ce34","slug":"actor-milind-dastane-and-his-wife-were-arrested-for-allegedly-cheating-a-jewellery-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"25.6 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में पत्नी संग गिरफ्तार हुए मराठी एक्टर मिलिंद दास्ताने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25.6 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में पत्नी संग गिरफ्तार हुए मराठी एक्टर मिलिंद दास्ताने
Wed, 19 Jun 2019 05:56 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 19 Jun 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Milind Dastane
- फोटो : social media
मराठी टीवी अभिनेता मिलिंद दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली को पुणे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उनपर पुणे के एक ज्वैलर से 25.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले सप्ताह चतुरश्रुंगी थाने में पी. एन. गाडगिल ज्वेलर्स द्वारा दर्ज शिकायत के बाद मंगलवार शाम को दोनों की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
ज्वैलर की मानें तो करीब एक साल पहले मिलिंद दास्ताने और उनकी पत्नी सयाली ने 25.6 लाख रुपये के डायमंड, सोने और चांदी के गहने उधार में खरीदे थे और अपनी एक संपत्ति को बेचे जाने के बाद इसका भुगतान करने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने इसका भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
जब ज्वैलर को पैसे की वापसी की उम्मीद नहीं दिखी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि दंपति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 21 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मिलिंद दास्ताने फिलहाल जी मराठी चैनल पर मराठी टेली सीरियल 'तुझीत जीव रंगा' में काम कर रहे हैं।
