{"_id":"625b8aa86aae6f5e1c68ea68","slug":"actor-jaideep-ahlawat-finished-the-shooting-of-film-an-action-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"An Action Hero: जयदीप अहलावत ने खत्म की 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग, पोस्ट शेयर कर टीम के लिए कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
An Action Hero: जयदीप अहलावत ने खत्म की 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग, पोस्ट शेयर कर टीम के लिए कही ये बात
Sun, 17 Apr 2022 09:04 AM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:04 AM IST
सार
एन एक्शन हीरो में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
जयदीप अहलावत, आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता आयुष्मान खुराना ज्यादातर लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वह फिल्मों के जरिए सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने का प्रयास करते हैं। इस साल उनकी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' आने वाली है। फिल्म की शूटिंग जनवरी शुरू हुई थी और इसका काम तेजी से चल रहा है। कुछ दिन पहले शूटिंग के लिए आयुष्मान खुराना लंदन भी गए थे। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। 'एन एक्शन हीरो' में विलेन का रोल निभाने वाले जयदीप अहलावत ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।
जयदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह अपनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का एक क्लैपबोर्ड पकड़े दिख रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए जयदीप ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने लिखा- ...और इस फिल्म के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई...कमाल की जर्नी थी...सभी को इस खूबसूरत अनुभव के लिए धन्यवाद और मुझपर विश्वास करने के लिए धन्यवाद...आप सभी को प्यार।
विज्ञापन
इस फिल्म में जयदीप पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह राजनेता के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक्शन करते हुए दिखेंगे। टी सीरीज और कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही बन रही इस फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं। जयदीप की पोस्ट के बाद फैंस फिल्म के जल्द ही पूरी होने की उम्मीद लगा सकते हैं। इस फिल्म में दर्शकों के लिए एक्शन के साथ ही ऑफबीट सेंस ऑफ ह्यूमर भी होगा।

View this post on Instagram