मुंबई हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स का फूटा गुस्सा, फरहान अख्तर ने दे डाली ये बड़ी नसीहत
देश की आर्थिक नगरी मुंबई में मंगलवार उस वक्त बड़ा हादसा हुआ जब अंधेरी स्टेशन के पास गोखले रोड ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा एकाएक गिर गया। इस हादसे से प्रशासन के कान पूरी तरह से खड़े हो चुके हैं। ऐसे में इस हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स का भी गुस्सा फूटा है...
एक्टर फरहान अख्तर ने प्रशासन को सुनाते हुए लिखा कि 'यह हादसा प्रशासन की लाचारी को दिखाता है, जबकि मुंबई एक ऐसा शहर है जो राजकोष के लिए सबसे ज्यादा पैसा देता है, इसलिए अच्छा तो किया नहीं लेकिन यह शहर बेहतरी के तो लायक है, शर्मनाक।'
Andheri bridge collapse is yet another reminder of how pathetic Mumbai’s infrastructure is. For a city that gives so much to the exchequer, we deserve better, if not best. #shame
विज्ञापन विज्ञापन
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) July 3, 2018
वहीं, फिल्म एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी इस हादसे से अचंभित हैं और ट्वीट कर लिखा ' मुंबई शहर के लोगों के लिए मेरे दिल में सम्मान बेशुमार है, उनका लचीलापन, उनकी सकारात्मकता और ताकत, मुंबई असल में प्रेरणा के काबिल है।'So much respect for the people of my city 🙏🏻
— Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) July 3, 2018
Their resilience, their positivity and strength... Mumbai you are truly inspiring...
ps- How I wish the infrastructure and the people responsible for it stood by you#MumbaiRains #Mumbai pic.twitter.com/BTFA1Af4Mz
बता दें कि इस भयंकर हादसे में 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। खबर है कि इनमें से दो लोग आईसीयू में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। क्योंकि रेलवे स्टेशन के मोटरमैन की वजह से यह बला टल गई और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।
यह बहुत ही खुशी की बात है कि हादसे से पहले ट्रेन करीब 50 मीटर की दूरी पर थी लेकिन मोटरमैन ने ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोगों को नया जीवनदान दे दिया।