फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor director and television presenter Annu Kapoor turns 70 and announces new play Triple A on his birthday

जन्मदिन पर अन्नू कपूर ने किया नए प्ले 'ट्रिपल ए' का एलान, कहा- 'नए प्रोजेक्ट डायरेक्ट करने की भी प्लानिंग'

Fri, 20 Feb 2026 10:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Feb 2026 10:07 AM IST
सार

Annu Kapoor Birthday: अभिनेता अन्नू कपूर आज 20 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 70 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट और प्लानिंग को लेकर बात की।

विज्ञापन
actor director and television presenter Annu Kapoor turns 70 and announces new play Triple A on his birthday
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-एएनआई

विस्तार

मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और टेलीविजन प्रेजेंटर अन्नू कपूर आज 20 फरवरी को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्होंने अपने नए प्ले 'ट्रिपल ए' का एलान किया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अन्नू कपूर ने अपने फैंस को बधाईयों के लिए शुक्रिया कहा। इसी के साथ उन्होंने अपने आगामी प्ले 'ट्रिपल ए' को लेकर भी जानकारी शेयर कीं। 

विज्ञापन

हॉलीवुड एक्टर सिडनी पोइटियर को किया याद
अन्नू कपूर ने बर्थडे के मौके पर दिवंगत हॉलीवुड एक्टर सिडनी पोइटियर को भी याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। दरअसल, सिडनी की आज 20 फरवरी को बर्थ एनिवर्सरी है। अन्नू कपूर ने जन्मदिन पर मिले मैसेज के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मुझे पुरानी बातें याद दिलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद'। अभिनेता ने खुद को "बहुत ही साधारण और जमीन से जुड़ा इंसान बताया। साथ ही कहा कि एक्टर सिडनी पोइटियर के साथ अपना जन्मदिन शेयर करके गर्व महसूस हो रहा है। 

नए नाटक पर की बात
अन्नू कपूर ने कहा, 'मैं सर सिडनी पोइटियर को सलाम करता हूं। वह अमेरिकन सिनेमा के एक आइकॉनिक एक्टर, एक जबर्दस्त परफॉर्मर और एक मास्टर आर्टिस्ट थे। उन्होंने याद किया कि पोइटियर एकेडमी अवॉर्ड पाने वाले पहले ब्लैक एक्टर्स में से एक थे। साथ ही फिल्म 'टू सर, विद लव' का भी जिक्र किया। अपने खास दिन पर अन्नू कपूर ने अपने नए थिएटर वेंचर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'ट्रिपल A' टाइटल वाले इस प्ले का अर्थ है- 'आर्ट, आर्टिस्ट और ऑडियंस'।

नए प्रोजेक्ट डायरेक्ट करने की प्लानिंग
अन्नू कपूर के मुताबिक यह नाटक उनके क्रिएटिव एसोसिएट्स अरुणिमा मिश्रा, देवेंद्र बलसरफ और सूफी खान के सपोर्ट से लिखा गया है। अभी इसके ऑडिशन चल रहे हैं और दो सेशन पहले ही पूरे हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हम ऐसे युवा लड़के और लड़कियों की तलाश में हैं, जो डांस में भी माहिर हों'। 70 वर्षीय एक्टर ने आगे कहा कि वे उन्हें अब क्रिएटिव सैटिस्फैक्शन चाहिए और वे एक या दो नए प्रोजेक्ट डायरेक्ट करने का प्लान बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जो भी बनाऊंगा, वह असली और प्योर होगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed