फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Dileep and other accused interrogated for 11 hours in Malayalam Actress Assault Case

Actress Assault Case: अभिनेता दिलीप से 11 घंटे हुई पूछताछ, यौन उत्पीड़न मामले में जांच अधिकारियों को धमकाने का है आरोप

Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
सार

मलयालम अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपियों से 11 घंटे तक पूछताछ हुई है।

विज्ञापन
Actor Dileep and other accused interrogated for 11 hours in Malayalam Actress Assault Case
dileep

विस्तार

साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में अभिनेता दिलीप और अन्य आरोपी को केरल हाईकोर्ट ने शनिवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का आदेश दिया था, जिसके बाद आज यानी रविवार को दिलीप समेत अन्य अरोपी क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। इस दौरान अभिनेता और अन्य आरोपियों से 11 घंटे तक एक लंबी पूछताछ चली और अब ये पूछताछ कल यानी मंगलवार को आगे जारी होगी।

विज्ञापन

 
केरल हाईकोर्ट की तरफ से पूछताछ के लिए दिलीप के अलावा, उनके छोटे भाई पी शिवकुमार और बहनोई टीएन सूरज सहित अन्य आरोपियों को 23, 24 और 25 जनवरी को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट के आदेश के अनुसार, इन सभी आरोपियों को सुबह नौ बजे क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना होगा। ऐसे में अब सोमवार और मंगलवार को भी दिलीप और अन्य आरोपियों को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना होगा।
विज्ञापन

 
दिलीप और अन्य आरोपियों से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस श्रीजीत एवं पुलिस महानिरीक्षक गोपेश अग्रवाल ने पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ के लिए पांच टीम बनाई गई हैं। श्रीजीत ने मीडिया के सामने अपने बयान में कहा, ‘आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अभी तक, वे सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं। हालांकि, वे हमें सही से जवाब नहीं दे रहे हैं या नहीं, यह एक ऐसा मामला है जिसका सच हमें बाद में पता करना होगा। अगर आगे जरूरत पड़ती है तो हम ज्यादा लोगों के बयान दर्ज करेंगे।  जिन लोगों ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन नहीं किया है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बता दें कि मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री का अपहरण कर कथित तौर पर आरोपियों ने कार में दो घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ की। कुछ आरोपियों ने एक्ट्रेस को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी एक्टिंग को फिल्माया था। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद 10 लोगों को आरोपी पाए गए। शुरुआत में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अभिनेता दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed