फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Ayushmann Khurrana Wife And Writer Tahira Kashyap Gave Breast Cancer Health Update

Tahira Kashyap: ताहिरा कश्यप ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, दाेबारा हुआ आयुष्मान खुराना की पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर

Thu, 10 Apr 2025 01:16 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 10 Apr 2025 01:16 AM IST
सार

ताहिरा कश्यप को दोबारा से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। सात साल पहले उन्हें इस गंभीर बीमारी का पता चला। ताहिरा ने इलाज करवाया और ठीक हो गईं। एक बार फिर से वह इस बीमारी से ग्रस्त हो चुकी हैं। हाल ही में ताहिरा ने अपना हेल्थ अपडेट भी साझा किया है। 

विज्ञापन
Actor Ayushmann Khurrana Wife And Writer Tahira Kashyap Gave Breast Cancer Health Update
ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirakashyap

विस्तार

हाल ही में राइटर ताहिरा कश्यप को दोबारा से ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। वह बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं, इस मुश्किल खड़ी में पति और अपनों का साथ ताहिरा को मिला है। ताहिरा ने अपनी बीमारी का हेल्थ अपडेट भी साझा किया है। जानिए, कैसी है अब ताहिरा की तबीयत और इस मुश्किल खड़ी का सामना वह कैसे रही हैं। 

विज्ञापन


ताहिरा ने कहा ठीक हो रही हूं 
ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ही बताया था कि उन्हें दोबारा से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। अपनी हेल्थ से जुड़ा अपडेट भी ताहिरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है। वह पोस्ट में लिखती हैं, ‘ आप सभी के प्यार, प्रार्थना के लिए धन्यवाद। इनमें जादू है। मैं घर वापस आ गई हूं और ठीक हो रही हूं।’   
विज्ञापन

Tahira Kashyap: कैंसर से जीती जंग, पेरेंट्स ने बात करने से कर दिया इनकार; ताहिरा कश्यप ने सुनाया भावुक किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)


लोगों का आभार व्यक्त किया 
इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे ताहिरा लिखती हैं, ‘मैं आपमें से कुछ लोगों को जानती हूं, जो मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें मैं नहीं जानती हूं। मैं आप सबकी अच्छाई के लिए आभार व्यक्त करती हूं। ऐसे रिश्ते ही सच्ची मानवता का प्रतीक हैं, आध्यात्मिकता का असल रूप हैं।’ ताहिरा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर दोबारा से ब्रेस्ट कैंसर होने की बात साझा की, साथ ही नियमित जांच की सलाह भी दी। 
Tahira Kashyap: लेखिका से फिल्ममेकर तक का सफर तय कर चुकी हैं ताहिरा, कॉलेज के दिनों में हुआ आयुष्मान से प्यार

करीबी लोगों ने बढ़ाया हौसला 
जब ताहिरा के दोबारा ब्रेस्ट कैंसर होने की बात बॉलीवुड के लोगों का पता चली, तो उन्हें कई लोगों ने सपोर्ट किया, इसमें सोनाली बेंद्रे शामिल रहीं। ताहिरा के देवर और एक्टर अपारशक्ति खुराना भी उनका हौसला बढ़ाते दिखे। इसी तरह कई और सितारों ने ताहिरा को इमोशनल सपोर्ट दिया। 


 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed