'गोल्डन गर्ल' हिमा दास को अमिताभ सहित इन स्टार्स ने भी दी जीत की बधाई, बोले-गर्व है तुम पर
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर कर हिमा दास को बधाई देते हुए ट्वीट किया- हिमा दास को बधाई, भारत की पहली महिला जिसने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। भारत को तुम पर गर्व है। हिमा दास की इस शानदार उपलब्धि पर एक्टर फरहान अख्तर और अक्षय कुमार ने भी बधाई दी है।
T 2865 - CONGRATULATIONS .. #HimaDas , the first Indian Women to win a GOLD in World Athletic track event EVER ! INDIA is proud of you .. you have given us reason to hold up our heads HIGH ! JAI HIND !! 🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/Q0YVCx6FSf
विज्ञापन विज्ञापन— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 12, 2018
Congratulations #HimaDas.. 400 meter winner in world Under-20 championships.. proud moment.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) July 12, 2018
It’s amazing that it coincides with the 5 year anniversary of Bhaag Milkha Bhaag & Milkha-ji’s biggest dream was to witness an Indian athlete win Gold in track & field. 😊👏🏽👏🏽👏🏽
Historic! Congratulations Hima Das for winning India's first Gold at a global track event in Under - 20 World Athletics. Nicely done 👏👏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 12, 2018
इन सभी स्टार के अलावा खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जीत पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, 'देश के लिए यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि एक किसान की बेटी ने विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप की 400 मीटर रिले में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। हिमा की यह उपलब्धि आने वाले समय में देश के अन्य एथलीटों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।'
बता दें कि यह पहली बार है कि भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। उनसे पहले भारत की कोई महिला खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड नहीं जीत सकी थी। हिमा ने यह दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरी की।