{"_id":"59522d744f1c1bcc558b45fa","slug":"actor-akshay-kumar-would-play-an-alien-role-in-film-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार निभाएंगे एलियन का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार निभाएंगे एलियन का किरदार
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म '2.0' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में अक्षय कौए के किरदार में नजर आने वाले है लेकिन अब फिल्म के बारे में एक नई बात सामने आई है। खबर है कि अक्षय कौए का नहीं बल्कि एलियन का रोल निभाएंगे। अगर वास्तव में ऐसा होता है तो अक्षय को इस किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
फिल्म के पोस्टर की टैगलाइन तो फिलहाल कुछ इसी तरफ इशारा कर रही है।
अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा फिल्म में एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में हैं। चर्चा थी कि फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है लेकिन कुछ कारणों की वजह से रिलीज की डेट 25 जनवरी तक टाल दी गई है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ये एक मेगा बजट फिल्म है और साथ ही इस फिल्म में दर्शकों को कमाल के एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे। अक्षय के लिए यह किरदार उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग है और इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
12 दिसंबर को रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।