फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   According To Sources, Parineeti Chopra & Arjun Kapoor Could Work Together In Namastey England

तीसरी बार साथ दिखाई देंगे परिणीति और अर्जुन, 'नमस्ते इंग्लैंड' होगी फिल्म!

Mon, 10 Jul 2017 08:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 10 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
According To Sources, Parineeti Chopra & Arjun Kapoor Could Work Together In Namastey England
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
'इशकजादे' से बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म में फिर साथ काम कर रहे हैं। ताजा खबरों की माने तो ये जोड़ी जल्द ही एक और फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में भी दिखाई देगी। ये 10 साल पहले आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल कही जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म की कास्ट को लेकर कई नाम मीडिया के सामने आए जिनमें सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के नामों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म में डायरेक्टर विपुल शाह खिलाड़ी कुमार को ही लेना चाहते थे और उनके अपोजिट सोनाक्षी को, लेकिन अक्षय के बिजी शिड्यूल की वजह से उनका ये प्रोजेक्ट काफी समय से होल्ड पर था।
विज्ञापन


वहीं अब विपुल ने एक बार फिर से अपने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया है जिसमें वो अर्जुन कपूर को लेना चाहते हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अर्जुन से अपने अफेयर की खबरों के चलते सोनाक्षी ने फिल्म से किनारा कर लिया है। जिस वजह ये फिल्म अब परिणीति की झोली में आ गिरी है। हालांकि इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही है। अब आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस नाम पर विपुल की मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवाल का जवाब देते हुए अक्षय को 'रियल खिलाड़ी' करार दिया है। बता दें इन दिनों अर्जुन कपूर अपने आने वाली फिल्म ‘मुबारकां’ के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म सिनेमाघरों में 28 जुलाई को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed