फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   According To Police, Dileep Wanted Nude Photos And Video Of Actress, Gave Crores of Ransom For That

दिलीप ने एक्ट्रेस का करवाया था अपहरण, वीडियो बनाने के लिए दिए थे डेढ़ करोड़ रुपये

Thu, 13 Jul 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 13 Jul 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
According To Police, Dileep Wanted Nude Photos And Video Of Actress, Gave Crores of Ransom For That
दिलीप
मलयाली एक्ट्रेस के अपहरण और छेड़छाड़ केस में गिरफ्तार हुए अभिनेता दिलीप के बारे में एक के बाद एक कई खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में रची थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन


दिलीप ने अभिनेत्री की वीडियो बनाने और तस्वीरें खिंचने के लिए भी कहा था। खबरों के अनुसार मामले में गिरफ्तार अपराधी पुल्सर सुनी ने पुलिस को बताया कि दिलीप ने कई एंगल से अभिनेत्री का वीडियो बनाने को कहा था। इस मामले में उनके ड्राइवर पुल्सर सुनी समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

 

पुल्सर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने दिलीप को एक चिट्ठी भी लिखी थी। हालांकि दिलीप ने पुल्सर को पहचानने से इंकार कर दिया था लेकिन एक सेल्फी ने दोनों का राज खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का कुछ गुंडो ने अपहरण कर लिया था। दो घंटे तक चलती कार में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की गई थी और उनकी तस्वीरें खींची गईं थीं। कुछ खबरों के मुताबिक दिलीप की एक्ट्रेस से निजी दुश्मनी थी और उनसे बदला लेने के लिए दिलीप ने इतना बड़ा कदम उठाया।

 

एक्ट्रेस दिलीप की तब पत्नी रहीं मंजू वारियर के काफी करीब थीं। दिलीप का साल 2015 में मंजू से तलाक हो गया था। दिलीप को लगता है कि दोनों के अलगाव में एक्ट्रेस का हाथ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed