{"_id":"573e8f744f1c1bf957ac7a9f","slug":"abhishek-replaced-salman-khan-in-rajkumar-santoshi-s-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थी किसी को उम्मीद, सलमान खान पर भारी पड़ गए अभिषेक बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं थी किसी को उम्मीद, सलमान खान पर भारी पड़ गए अभिषेक बच्चन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 27 May 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो सलमान खान और अभिषेक बच्चन के स्टारडम में जमीन-आसमान का फर्क है परंतु खबर है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने जूनियर बच्चन को वह फिल्म ऑफर की है, जिसमें पहले वह सलमान को लेना चाहते थे। पिछले कुछ दिनों से संतोषी सलमान को अपनी फिल्म में काम करने के लिए मना रहे थे। उनके बीच कुछ बैठकें भी हुई थीं। मगर अब सामने आया है कि सलमान ने संतोषी से कहा है कि उनके साथ काम करने के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
सलमान ने हाल में एक कुश्ती आधारित फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद वह कबीर खान की अगली फिल्म करेंगे। फिर अपनी ईद रिलीज के लिए भी सलमान को समय निकालना पड़ेगा तथा साल के अंत तक उनकी शादी की चर्चाएं हैं। कुल मिला कर सलमान संतोषी को इस साल समय नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पिछली फ्लॉप फटा पोस्टर निकला हीरो के बाद संतोषी की साख दांव पर है और वह अगली फिल्म के लिए ज्यादा देर नहीं करना चाहते। सलमान की तरफ तस्वीर स्पष्ट होने के बाद संतोषी ने अभिषेक को अपनी फिल्म ऑफर की है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अभिषेक को आइडिया पसंद आया है और जल्द ही वह स्क्रिप्ट सुनने के बाद अंतिम फैसला करेंगे। वैसे जूनियर बच्चन के प्रवक्ताओं का कहना है कि संतोषी की फिल्म में अभिषेक के होने की बातें गलत हैं।