फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Pathak wedding drishyam 2 director will marry with actress shivaleeka Oberoi in February in Goa

Abhishek Pathak: दूल्हा बनेंगे 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक, शिवालिका ओबेरॉय के साथ इस दिन लेंगे फेरे

Sat, 21 Jan 2023 12:35 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Jan 2023 12:35 AM IST
सार

'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया है। 

विज्ञापन
Abhishek Pathak wedding drishyam 2 director will marry with actress shivaleeka Oberoi in February in Goa
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो वहीं कई सितारों के शादी करने की चर्चाएं चल रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक, इस लिस्ट में कई सेलेब्स शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक और जोड़ी का नाम जुड़ गया है। यह जोड़ी सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय की है। दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभिषेक और शिवालिका एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। कहा जा रहा है कि अभिषेक पाठक ने शिवालिका ओबरॉय को तुर्की में शादी के लिए प्रपोज किया था। अब ये दोनों शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

Abhishek Pathak wedding drishyam 2 director will marry with actress shivaleeka Oberoi in February in Goa
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : Social media

रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय अगले महीने यानी फरवरी 2023 में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी गोवा में होगी। हालांकि, दोनों की शादी को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है। अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबरॉय की शादी के फंक्शन दो दिन चलेंगे और इसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जाएगा। वहीं इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे भी शामिल हो सकते हैं।

Shehzada: कार्तिक आर्यन की नींदें खराब करने आ रहा यह नया विलेन, ‘फैमिली मैन 2’ के कलाकार को मिला बड़ा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Pathak wedding drishyam 2 director will marry with actress shivaleeka Oberoi in February in Goa
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : Social media

निदेशक अभिषेक पाठक ने बीते साल 2022 में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये से ज्यादा की बंपर कमाई की। अभिषेक पाठक के लिए पिछला साल काफी शानदार रहा है। अब इस साल वह अपनी जिंदगी में नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

किडनैप हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन

Abhishek Pathak wedding drishyam 2 director will marry with actress shivaleeka Oberoi in February in Goa
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : Social media

अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने फिल्म 'ये साली आशिकी' से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। इसके बाद शिवालीका ओबेरॉय ने 'खुदा हाफिज' और 'खुदा हाफिज 2' में भी काम किया। फिल्म 'खुदा हाफिज' के निर्माता अभिषेक पाठक ही थे। 'खुदा हाफिज' फिल्म के सेट पर ही अभिषेक पाठक और शिवालीका ओबेरॉय की पहली मुलाकात हुई थी।

Ekta Kapoor: एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री वाले बयान पर राधिका मदान को लगाई लताड़, कहा- कोई इज्जत ही नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed