फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ekta Kapoor reacts on radhika madan comment for tv industry says its sad shameful appreciate sayantani ghosh

Ekta Kapoor: एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री वाले बयान पर राधिका मदान को लगाई लताड़, कहा- कोई इज्जत ही नहीं...

Fri, 20 Jan 2023 06:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Jan 2023 06:22 PM IST
सार

राधिका मदान की टीवी इंडस्ट्री वाली टिप्पणी पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन्हें करारा जवाब दिया और उनकी इस सोच को दुखद और शर्मनाक बताया है। 
 

विज्ञापन
Ekta Kapoor reacts on radhika madan comment for tv industry says its sad shameful appreciate sayantani ghosh
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री पर टिप्पणी करने के बाद अभिनेत्री राधिका मदान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। राधिका ने टीवी इंडस्ट्री के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े किए थे। अब राधिका की टिप्पणी पर एकता कपूर ने उन्हें करारा जवाब दिया है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने राधिका की टिप्पणी को दुखद और शर्मनाक बताया। इससे पहले अभिनेत्री सायंतनी घोष ने भी राधिका को लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि जहां से वह सीख कर गई हैं, आज उसी को भला-बुरा कह रही हैं, जो कि दुख की बात है।

विज्ञापन

Ekta Kapoor reacts on radhika madan comment for tv industry says its sad shameful appreciate sayantani ghosh
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर ने सायंतनी घोष का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर राधिका मदान को लताड़ लगाई। एकता कपूर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह दुखद और शर्मनाक है। कलाकारों को अपने जड़ों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। सायंतनी घोष का आभार।'


Aparna Balamurali: साउथ एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली को इवेंट में जबरन छूने लगा स्टूडेंट, कैमरे में कैद हुई घटना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ekta Kapoor reacts on radhika madan comment for tv industry says its sad shameful appreciate sayantani ghosh
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, राधिका मदान ने इंटरव्यू में कहा था कि टीवी के दिनों में उन्हें 48 से 50 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती थी। जब वह स्क्रिप्ट मांगती थीं तो उनसे कहा जाता था कि आप सेट पर चलो स्क्रिप्ट गरमा गरम आ रही है। निर्देशक हर महीने बदले जाते थे। जो भी डायरेक्टर फ्री होता था, वह सेट पर आ जाता था। निर्देशक अंतिम समय में स्क्रिप्ट में बदलाव करते थे, जिसे निभाना कठिन होता था। जब उनसे कैरेक्टर के बारे में पूछा जाए तो जवाब मिलता था कि जब फिल्म करेंगे तब एक सीन के बारे में तीन दिन तक डिस्कशन करेंगे, लेकिन अभी रात को टेलीकास्ट है तो जल्दी करो।

Shubra Aiyappa: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे

विज्ञापन

Ekta Kapoor reacts on radhika madan comment for tv industry says its sad shameful appreciate sayantani ghosh
सायंतनी घोष - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर से पहले सायंतनी घोष ने राधिका को जवाब दिया था।  सायंतनी ने कहा था कि उन्हें राधिका की बातों से दुख पहुंचा है। टीवी ही न जाने कितनी महिलाओं को रोजगार देता है और फिल्मों के भी बड़े-बड़े स्टार्स इसी से अपना करियर शुरू करते हैं। इसी प्लेटफार्म पर आकर अपनी फिल्में में प्रमोट करते हैं और राधिका ऐसा बोल रही हैं। उनके अलावा और भी हैं, जो टीवी को कमतर आंकती हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

Pathaan: शाहरुख खान के फैन की खुली धमकी, वीडियो शेयर कर कहा- 'पठान की टिकट नहीं मिली तो मैं इसी तालाब...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed