फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Pathak Shares Major Update On Ajay Devgn Starrer Shaitaan 2 Raid 3

‘रेड 3’ और ‘शैतान 2’ पर सामने आई बड़ी अपडेट, निर्माता अभिषेक पाठक ने दोनों फिल्मों के निर्माण पर कही ये बात

Sat, 16 May 2026 04:59 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 16 May 2026 04:59 PM IST
सार

Abhishek Pathak: निर्माता अभिषेक पाठक ने अपनी दो सफल फिल्मों ‘रेड 3’ और ‘शैतान 2’ को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। जानिए क्या है फिल्मों पर नई अपडेट…

विज्ञापन
Abhishek Pathak Shares Major Update On Ajay Devgn Starrer Shaitaan 2 Raid 3
रेड 3 और शैतान 2 पर अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता अभिषेक पाठक ने ‘शैतान’ और ‘रेड’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों पसंद भी किया है। ‘रेड’ का तो दूसरा पार्ट भी आ चुका है। अब फैंस फिल्म ‘रेड’ के तीसरे पार्ट ‘रेड 3’ और ‘शैतान 2’ का इंतजार कर रहे हैं। अब खुद अभिषेक पाठक ने इन दोनों फिल्मों के बारे में बात की है और आगामी पार्ट के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन

‘रेड 3’ पर चल रहा काम
पिंकविला के साथ बातचीत करते हुए अभिषेक पाठक ने रेड फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट पर बात की। उन्होंने ये कंफर्म किया कि तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम कुछ तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


जब तक हमारे पास अमय पटनायक की अगली यात्रा के लिए कुछ ठोस और शानदार तैयार नहीं हो जाता, तब तक हम इंतजार करना चाहते हैं। हमें किस दिशा में जाना चाहिए और हम कहानी को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं, इस पर चर्चा चल रही है। प्रोडक्शन प्लानिंग से पहले टीम कहानी किस बारे में हो सकती है, इस पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक ने मलयालम सिनेमा में अपने बढ़ते निवेश पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अभी कुछ बातचीत चल रही है और मुझे लगता है कि हम जल्द ही कुछ घोषणाएं करेंगे। हमने मलयालम सिनेमा में इसलिए कदम रखा है क्योंकि उनकी कहानी कहने का तरीका स्टूडियो के तौर पर हम जिस तरह की फिल्में बनाना चाहते हैं, उससे मेल खाता है।

Abhishek Pathak Shares Major Update On Ajay Devgn Starrer Shaitaan 2 Raid 3
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया
लिखी जा रही है ‘शैतान 2’ की कहानी
साल 2024 में आई अजय देवगन और आर माधवन की सफल फिल्म ‘शैतान’ के सीक्वल पर भी अभिषेक पाठक ने बात की। उन्होंने कंटेंट की क्वालिटी पर बात करते हुए कहा कि इसकी स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है। मैं सिर्फ एक ब्रांड को जारी रखने के लिए कोई फ्रैंचाइजी नहीं बनाना चाहता।

मैं कोई भी हॉरर फिल्म बनाकर उसे 'शैतान 2' नहीं कहना चाहता। मैं चाहता हूं कि कहानी उसी तरह स्वाभाविक रूप से आगे बढ़े जैसे 'दृश्यम' 10 साल में विकसित हुई। 'शैतान' फ्रेंचाइज के साथ भी मैं यही चाहता हूं। हम अभी कुछ आइडियाज पर चर्चा कर रहे हैं और स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed