Abhishek Banerjee: बिग बी संंग काम करने को लेकर अभिषेक बनर्जी उत्साहित, बोले- उन्हें कॉपी करके बड़ा हुआ
अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अभिषेक ने कहा, "मैं बच्चन सर को कॉपी करते हुए बड़ा हुआ हूं। लोग आज भी मुझे 'बच्चन' कहते हैं।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री का हर अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने की चाहत रखता है। अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी इस लिस्ट में शामिल है। वह जल्द ही 'सेक्शन 84' में बिग बी के साथ नजर आने वाले हैं। सुपरस्टार के साथ पहली बार काम करने को लेकर अभिषेक बेहद उत्साहित हैं।
अभिषेक ने कही यह बात
अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अभिषेक ने कहा, "मैं बच्चन सर को कॉपी करते हुए बड़ा हुआ हूं। लोग अब भी मुझे 'बच्चन' कहते हैं। मेरे पास अभी भी वह टी-शर्ट है, जिसमें स्मॉल बी, मीडियम बी और बिग बी लिखा है। सबसे अच्छी बात है यह है कि मैं 'सेक्शन 84' में उनके साथ काम कर रहा हूं।''
बचपन में करते थे कॉपी
उन्होंने आगे कहा, "मेरी अभिनय यात्रा भी मेरे आदर्श अमिताभ बच्चन सर की तरह शुरू हुई थी। मुझे लगता है कि आप जानते हैं कि यह कहां से शुरू हुई। किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से। बड़े होते हुए मैंने बच्चन सर की बहुत नकल की है।''
यह भी पढ़ें- Bhumika Chawla Interview: सलमान खान की हीरोइन का बिंदास बयान, हीरो अगर 50 साल का है तो हीरोइन भी कम से कम...ये सितारे भी आएंगे नजर
बता दें कि अभिनेत्री निमरत कौर भी 'सेक्शन 84' में बिग बी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। हाल ही में अपडेट शेयर करते हुए निमरत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सेक्शन 84 में अमिताभ बच्चन के साथ एक्शन और कट के बीच स्क्रीन स्पेस शेयर करना अमर होने जैसा है। इस शहर ने एक छोटे शहर की लड़की को एक बहुत बड़ा सपना दिया है। इसके लिए रिभु दासगुप्ता का आभार, जिन्होंने मुझे मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण क्रिएटिव एडवेंचर के लिए मौका दिया। इस फिल्म में डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।