फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Movie I Want To Talk review by Amitabh Bachchan: Big B praises son performance in new film

Amitabh Bachchan: 'अभिषेक मेरे बेटे; मेरे उत्तराधिकारी', बिग बी ने नई फिल्म के लिए थपथपाई बेटे की पीठ

Fri, 22 Nov 2024 10:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Nov 2024 10:32 AM IST
सार

Amitabh Bachchan Movie I Want To Talk: अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' आज शुक्रवार 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस पर अभिषेक बच्चन ने बेटे को शाबाशी दी है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Movie I Want To Talk review by Amitabh Bachchan: Big B praises son performance in new film
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस वक्त अगर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर हैंडल पर जाएंगे तो वहां सिर्फ आपको अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' से जुड़े पोस्ट ही मिलेंगे। यह फिल्म आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बेटे की फिल्म है और बिग बी हौसला बढ़ाने में बिल्कुल कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले से ही उन्होंने अभिषेक बच्चन की इस फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया। अब लोगों से मिल रही तारीफों को भी वे अपनी एक्स अकाउंट की वॉल पर लगातार शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

साझा किया अभिषेक बच्चन के फैन का पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ में एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने दिवंगत कवि व अपने पिता हरिवंश राय बच्चन द्वारा रचित कुछ पक्तियों को लिखते हुए अभिषेक बच्चन की तारीफ की है। दरअसल, अभिषेक बच्चन के एक फैन पेज की तरफ से पोस्ट साझा कर लिखा गया, 'हम अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं'। इस पोस्ट को अमिताभ बच्चन ने री-पोस्ट करते हुए लिखा है, 'ये शब्द जादुई हैं, मेरा प्यार, आशीर्वाद और भी बहुत कुछ...'।
Amaran: चेन्नई के छात्र ने 'अमरण' के निर्माताओं पर किया केस, जानें क्यों मांगा 1.1 करोड़ रुपये का मुआवजा?

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की तारीफ में लिखी ये बात
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा है, 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे !! अभिषेक मेरे बेटे; मेरे उत्तराधिकारी'। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों कि प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'बिलकुल सही कहते हैं । अभिषेक जी आपके उत्तराधिकारी होने साथ-साथ जया जी के उत्तराधिकारी भी हैं। आप दोनों के गुण अभिषेक जी में भरे हुए हैं। वे ग्रेट एक्टर हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपने पिता का धर्म बखूबी निभाया है'।

 
विज्ञापन

सुजॉय घोष की फिल्म भी झोली में
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। उनके साथ जूनियर बच्चन पहली बार काम कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद अभिषेक बच्चन की झोली में सुजॉय घोष की फिल्म है। वे शाहरुख खान और सुहाना खान अभिनीत फिल्म 'किंग' में भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed