फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhay Deol Birthday Takes a Different Path in Bollywood His Remarkable roles Manorama six feet under to Dev D

Abhay Deol Birthday: देओल खानदान के इस सितारे ने चुनी अलग राह, इन फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी

Sat, 15 Mar 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Mar 2025 07:30 AM IST
सार

Abhay Deol Birthday: अभय देओल हिंदी सिनेमा के शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्हें अलग तरह की फिल्मों के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन
Abhay Deol Birthday Takes a Different Path in Bollywood His Remarkable roles Manorama six feet under to Dev D
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभय देओल एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वह हर साल 15 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं। देओल परिवार में जन्म लेने वाले अभय अपने स्वतंत्र और वैचारिक सिनेमा के प्रति झुकाव के लिए मशहूर हैं। जटिल किरदारों को निभाने में उन्हें महारत हासिल है। आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी कुछ कुछ यादगार फिल्मों के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन

Elvish Yadav: सुदेश लहरी ने उड़ाया एल्विश यादव का मजाक, पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक को लेकर भी बहुत कुछ कहा

विज्ञापन

Abhay Deol Birthday Takes a Different Path in Bollywood His Remarkable roles Manorama six feet under to Dev D
सोचा ना था - फोटो : एक्स
सोचा ना था 

साल 2005 में आई फिल्म 'सोचा ना था' से अभय देओल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी थी। इस फिल्म में उन्होंने  एक ऐसा युवक का किरदार निभाया था जो जिस पर परिवार की पसंद से शादी करने के लिए लगातार दवाब डाला जाता है, लेकिन उसे पहले से ही किसी से प्यार है। फिल्म में अभय की सादगी भरी अदाकारी दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही थी।
Milind Soman: होली पर मिलिंद सोमन ने फैंस को पढ़ाया फिटनेस का पाठ, कसरत करते हुए शेयर कीं झलकियां

Abhay Deol Birthday Takes a Different Path in Bollywood His Remarkable roles Manorama six feet under to Dev D
मनोरमा सिक्स फीट अंडर - फोटो : एक्स
मनोरमा सिक्स फीट अंडर

यह एक रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अभय मुख्य भूमिका में थे। कहानी एक रहस्यमयी महिला मनोरमा की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अभय ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन

Abhay Deol Birthday Takes a Different Path in Bollywood His Remarkable roles Manorama six feet under to Dev D
ओए लकी! लकी ओए!  - फोटो : एक्स
ओए लकी! लकी ओए! 

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी डार्क कॉमेडी फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' अभय के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है।  इसमें उन्होंने लविंदर सिंह उर्फ लकी का किरदार निभाया, जो एक चालाक चोर है। फिल्म लकी के चोरी के कारनामों और उसके जीवन की उलझनों को हास्य और व्यंग्य के साथ पेश करती है। 

Abhay Deol Birthday Takes a Different Path in Bollywood His Remarkable roles Manorama six feet under to Dev D
देव डी - फोटो : यूट्यब
देव डी

अनुराग कश्यप की 'देव डी' अभय के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' का आधुनिक रूपांतरण थी। अभय ने इसमें देव का किरदार निभाया था। इस फिल्म वह एक ऐसा युवा के रूप में दिखे थे जो प्यार में मिली नाकामी के बाद नशे में डूब जाता है और खुद को तबाह करने के रास्ते पर चल पड़ता है। फिल्म की कहानी और संगीत से साथ अभय की जबर्दस्त अदाकारी दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही थी।

Abhay Deol Birthday Takes a Different Path in Bollywood His Remarkable roles Manorama six feet under to Dev D
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

जोया अख्तर की यह फिल्म एक दोस्ती और खुद को तलाश करने की कहानी थी। इस फिल्म में अभय ने कबीर की भूमिका निभाई थी। कबीर एक आर्किटेक्ट है, जो अपने दो दोस्तों (ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर) के साथ स्पेन में बैचलर ट्रिप पर जाता है। फिल्म जिंदगी को भरपूर जीने और रिश्तों की गहराई को बयां करती है।

Abhay Deol Birthday Takes a Different Path in Bollywood His Remarkable roles Manorama six feet under to Dev D
चक्रव्यूह - फोटो : एक्स
चक्रव्यूह

प्रकाश झा की इस राजनीतिक थ्रिलर में अभय ने कबीर नाम के एक पुलिस मुखबिर की भूमिका निभाई, जो बाद में नक्सलियों के साथ शामिल हो जाता है। फिल्म सामाजिक अन्याय, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित थी। इस फिल्म में अभय ने अपने किरदार को बखूबी निभाया था।

आइए अभय देओल के खानदान के बारे मे ंजान लेते हैं...



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed