फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ab Dilli Dur Nahin: Why Mukesh Ambani has requested private screening of this new Bollywood film at Antilia

Ab Dilli Dur Nahin: मुकेश अंबानी ने 'एंटीलिया' में फिल्म की स्क्रीनिंग का किया आग्रह, भेजा ऑफिशियल मेल

Mon, 15 May 2023 01:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 May 2023 01:07 PM IST
सार

मुकेश अंबानी की टीम ने जब ऑफिशियल मेल में 'अब दिल्ली दूर नहीं' की प्राइवेट स्क्रीनिंग की मांग की तो फिल्म की टीम की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

विज्ञापन
Ab Dilli Dur Nahin: Why Mukesh Ambani has requested private screening of this new Bollywood film at Antilia
मुकेश अंबानी ने एंटीलिया में 'अब दिल्ली दूर नहीं' की स्क्रीनिंग का किया आग्रह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इमरान जाहिद की फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' रिलीज हो चुकी है। 12 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं देश के नामी और रईस उद्योगपति मुकेश अंबानी का ध्यान भी इस फिल्म ने अपनी तरफ आकर्षित किया है। उन्होंने फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' की प्राइवेट स्क्रीनिंग अपने मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' पर करवाने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन


मेल भेजकर किया आग्रह
एंटीलिया में इस फिल्म की स्क्रीनिंग कराने के लिए मुकेश अंबानी की टीम की तरफ से 'अब दिल्ली दूर नहीं' की टीम को कॉल की गई थी। वहीं, टीम के लोगों के लिए इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा था और उन्होंने सिर्फ मजाक समझा। इसके लिए फिल्म की टीम ने ऑफिशियल ईमेल का आग्रह किया।
विज्ञापन

Rajkumar Rao: पिता बनने वाले हैं राजकुमार राव? बेबी प्लानिंग के सवाल पर कही दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी का ठिकाना नहीं
मुकेश अंबानी की टीम ने जब ऑफिशियल मेल में 'अब दिल्ली दूर नहीं' की प्राइवेट स्क्रीनिंग की मांग की तो फिल्म की टीम की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। यह टीम के लिए किसी सपने जैसा था। अब टीम ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'इससे बड़ी जीत हमारे लिए और कुछ हो ही नहीं सकती है।' फिल्म की टीम का कहना है कि मुकेश अंबानी सर के ऑफिस से मेल आना हमारे लिए गर्व की बात है।
Aishwarya-Vikram: मणिरत्नम फिर पर्दे पर बनाएंगे ऐश्वर्या-विक्रम की जोड़ी, इस बार प्यार भरा होगा कहानी का अंत!

यह है फिल्म की कहानी
मुकेश अंबानी के ऑफिस से 'अब दिल्ली दूर नहीं' की टीम को भेजे गए मेल में लिखा है, 'इस सिलेक्ट की गई फिल्म को अंबानी परिवार अपने घर में स्थित थिएटर में देखना चाहता है। घर के थिएटर में कई आधुनिक सुविधाएं हैं। इसमें फिल्म को देखना बेहद ही शानदार अनुभव होगा।' बता दें कि इस फिल्म में कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को काफी कम बजट में बनाया गया है, लेकिन इसकी पटकथा काफी शानदार है। फिल्म में यूपीएससी की तैयारी करने आए एक बिहार के युवक की कहानी को दिखाया गया है।
Varun Dhawan: एटली की अगली फिल्म में वरुण धवन की एंट्री? अगले साल होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed