Aashka Goradia: मदर्स डे पर 'कुमुद' फेम आशका ने शेयर की गुड न्यूज, शादी के छह साल बाद बनने जा रही हैं मां
टीवी सीरियल्स से मशहूर हुईं आशका गोराडिया पर्दे से दूर हैं और समंदर किनारे योग करती दिखाई देती हैं। मगर अब अभिनेत्री के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है।
विस्तार
टीवी शो 'कुसुम' में अपने किरदार 'कुमुद' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस आशका गोराडिया इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि 37 साल की उम्र में वह अपने पति ब्रेंट ग्लोब के साथ अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रही हैं। कपल ने मदर्स डे के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है।
आशका गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब ने 1 दिसंबर 2017 में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। 14 मई, 2023 को आशका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट किया। उसने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें समंदर के किनारे की रेतीली सतह और चप्पलें दिखाई दे रही हैं। उस पर लिखा हें, 'बीच बेबी रास्ते में है। हम नवंबर 2023 में आने वाले सबसे बड़े तोहफे का इंतजार कर रहे हैं। हमें अपना प्यार दें। आशका और ब्रेंट।
View this post on Instagram
आशका और ब्रेंट की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों को पहली नजर में ही एक-दूजे से प्यार हो गया था। दोनों वेगास में मिले थे और यह आशका की ट्रिप का आखिरी दिन था, जब उन्हें पता चला था कि उनका जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। तभी वे मिले और ब्रेंट ने आशका से संपर्क किया। हालांकि, शुरुआत में आशका इतनी सीरियस नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ और उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान ने देहरादून में पहली बार किया परफॉर्म, कॉन्सर्ट को लेकर एक्टर ने कही यह बात