{"_id":"449cb91e-ac98-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"aashiqui-2-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 साल बाद एक बार फिर 'आशिकी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
23 साल बाद एक बार फिर 'आशिकी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Apr 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1990 की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' की सीक्वल फिल्म 'आशिकी 2' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी पिछली फिल्म की कहानी से अलग होगी। मोहित शूरी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुरानी 'आशिकी' में जो भूमिका राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने निभायी थी 'आशिकी 2' में वही भूमिका आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्घा कपूर निभा रहे हैं। आदित्य और श्रृद्घा इसके पहले भी फिल्मों में आ चुके हैं।
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर, निर्माता सिद्वार्थ रॉय कपूर और अभिनेता कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। श्रृद्घा, फिल्मों के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं।
महेश भट्ट और भूषण कुमार द्वारा बनायी गयी 'आशिकी 2' के गाने फिल्म रिलीज के पहले ही सुपरहिट हो गए हैं। फिल्म के निर्माता 'आशिकी 2' को 'आशिकी' से बेहतर बता रहे हैं।
विज्ञापन
'आशिकी 2' में 'आशिकी' की झलक कई जगह देखने को मिल सकती है। इस नयी फिल्म का पोस्टर भी पुरानी 'आशिकी' की ही तरह डिजाइन किया गया है। फिल्म के दोनों कलाकारों के चेहरे कोट से ढके हुए हैं।
'आशिकी 2' को टक्कर देने के लिए हिंदी की नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म 'आयरन मैन 3' उसके मुकाबले होगी। यह फिल्म भारत में हिंदी और अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू मे भी 26 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
इसके अलावा इस शुक्रवार एक छोटे बजट की फिल्म 'श्री' रिलीज हो रही है। राजेश बच्छानी निर्देशित इस फिल्म में टीवी कलाकार हुसैन कुजरेवाला ने मुख्य भूमिका निभायी है।