फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aashiqui 2, Iron Man 3 first weekend collection at Box Office

'आयरन मैन 3' भारी पड़ा 'आशिकी 2' पर

Tue, 30 Apr 2013 11:54 AM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Tue, 30 Apr 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
Aashiqui 2, Iron Man 3 first weekend collection at Box Office

बीते सप्ताह हॉलीवुड की फिल्म 'आयरन मैन 3' ने आशिकी 2 के मुकाबले ज्यादा बेहतर बिजनेस किया। डोमेस्टिक बिजनेस चार्ट में 'आशिकी 2' नंबर दो पर है और नंबर वन पर है 'आयरन मैन 3'। हालांकि नए कलाकारों के साथ आई मोहित सुरी की फिल्म का कलेक्शन भी ठीक-ठाक माना जाएगा।

विज्ञापन


आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे नए कलाकारों के मुताबिक, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'आशिकी 2' के कलेक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि 'आशिकी 2' के सामने हॉलीवुड फिल्म 'आयरन मैन 3' की चुनौती भी थी।
विज्ञापन


मीडियम बजट में बनी फिल्म 'आशिकी 2' ने युवाओं को अपनी और ज्यादा आकर्षित किया, हालांकि शुक्रवार के मुकाबले इस फिल्म ने शनिवार को 12 फीसदी और रविवार को कलेक्शन के मामले में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को 'आशिकी 2' ने लगभग 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया तो शनिवार को 6.75 करोड़ का और रविवार को 7.50 करोड़ का।

कुल मिलाकर जहां 'आशिकी 2' का पहले सप्ताह का कलेक्शन जहां तकरीबन 20.50 करोड़ रहा तो 'आयरन मैन 3' का कुल कलेक्शन 29.10 करोड़ के आसपास रहा।

गौरतलब है कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'आयरन मैन' सीरिज का पहले सप्ताह का कलेक्शन जहां 22 करोड़ के आसपास रहा था वहीं 'आयरन मैन 3' का कलेक्शन ज्यादा तो रहा लेकिन 'आयरन मैन 3' अन्य हॉलीवुड फिल्मों जैसे 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed