Aaradhya Bachchan: यूट्यूब टैब्लॉयड के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचीं आराध्या बच्चन, जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने अपनी हेल्थ के बारे में 'फर्जी खबर' की रिपोर्टिंग के लिए यूट्यूब टैब्लॉयड के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है।
विस्तार
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। किसी न किसी इवेंट में अपनी मां के साथ स्पॉट होने वाली आराध्या का लुक हमेशा उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ले आता है। लेकिन आज जिस वजह से आराध्या सुर्खियों में हैं वह उनके द्वारा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए है। दरअसल, आराध्या ने एक यूट्यूब टैब्लॉयड के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। चलिए जानते हैं क्यों..
आराध्या ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
अमिताभ बच्चन की पोती और ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने अपने स्वास्थ्य के बारे में 'फर्जी खबर' की रिपोर्टिंग करने के लिए एक यूट्यूब टैब्लॉयड के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। इस केस की सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। 11 साल की बच्ची ने नाबालिग होने के कारण मीडिया द्वारा इस तरह की रिपोर्टिंग के खिलाफ निषेधाज्ञा मांगी है।
Filmy Wrap: 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली थी फीस और हनी सिंह की लव लाइफ में हलचल, पढ़ें फिल्मी खबरें
ट्रोल्स पर जमकर बरसे अभिषेक
अब देखना यह होगा कि 20 अप्रैल को क्या सुनवाई होती है। आराध्या बच्चन मीडिया में हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। नेटिजन्स ज्यादातर उनके लुक के लिए उन्हें ट्रोल करते नजर आते हैं। इसकी वजह से वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। बीते दिनों अभिषेक बच्चन अपनी बेटी के बारे में कुछ बातें सुनकर गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाए थे। बॉब बिस्वास के प्रमोशन के दौरान, गुस्से में अभिषेक ट्रोल्स पर जमकर बरसे थे, जो उनकी बेटी को हमेशा टारगेट करते हैं।
जो कहना है मुंह पर कहो
आराध्या को सोशल मीडिया पर मिलने वाली नकारात्मकता पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिषेक ने कहा, 'यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और कुछ ऐसा है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं एक पब्लिक फिगर हूं जो ठीक है, मेरी बेटी का इससे कोई ताल्लुक नहीं है। यदि किसी को भी कुछ कहना है, तो आकर मेरे मुंह पर कहो।'
Sahil Khan: मुश्किल में फंसे अभिनेता साहिल खान, महिला को धमकी देने और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज