आराध्या को पसंद आया मां ऐश्वर्या का 'मलेफिसेंट' अवतार, अभिनेत्री ने कहा- फिल्म में खुलेंगे कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते हॉलीवुड फिल्म मलेफिसेंट का दूसरा भाग द मिस्ट्रेस ऑफ ईविल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 18 अक्टूबर को यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी भाषा में भारत में रिलीज होगी। फिल्म में लीड रोल में हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली नजर आएंगी। एंजेलिना के इस किरदार को हिंदी भाषा में ऐश्वर्या राय ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर में ऐश्वर्या का खूबसूरत और थोड़ा डरावना लुक देखने को मिला है।
हालांकि फिल्म में अभिनेत्री की सिर्फ आवाज सुनने को मिलेगी। गौरतलब है कि पूर्व विश्व सुंदरी करीब दस साल बाद किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनी हैं। इससे पहले वह पिंक पैंथर 2 में नजर आ चुकी हैं। हाल में मुंबई में फिल्म से जुड़े एक ईवेंट में ऐश्वर्या राय ने शिरकत की। इस मौके पर अभिनेत्री ने फिल्म की डबिंग से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया।
ऐश्वर्या ने बताया कि ट्रेलर देखकर कहानी और कलाकारों को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं, यह सोचकर उत्सुकता होती है कि आगे क्या होने वाला है? हालांकि इन सभी बातों का जवाब 18 अक्टूबर को फिल्म रिलीज के बाद ही मिलेगा। फिल्म में एंजेलिना जोली के कैरेक्टर मलेफिसेंस के हिंदी डायलॉग्स की डबिंग करने को लेकर ऐश्वर्या ने कहा कि मैंने पहली बार किसी दूसरी एक्ट्रेस के लिए डबिंग की है जो की मेरे लिए एक अनूठा अनुभव था।
अभिनेत्री ने आगे कहा, डबिंग सिर्फ किसी किरदार के डायलॉग्स बोलकर रिकॉर्ड करवा देना नहीं होता है बल्कि इसमें हमें भी पूरी एक्टिंग करनी होती है। भले ही हम किसी अंधरे कमरे में ही डबिंग क्यों न कर रहे हों लेकिन इस दौरान हमें भी उस किरदार को जीना पड़ता है। अभिनेत्री ने आगे बताया कि उन्हें इस फिल्म की डबिंग के लिए तीन दिन का समय लगा।
लंबे समय से ऐश्वर्या की आने वाली कुछ फिल्मों को लेकर भी चर्चा चल रही है इसे लेकर पूर्व विश्व सुंदरी ने थोड़ा घुमा फिराकर जवाब दिया। सबसे पहले उन्होंने यह हिंट दिया कि वह मणिरत्नम के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं हालांकि इस फिल्म कहानी क्या होगी और उनका कैसा किरदार होगा इस बारे में ऐश्वर्या ने कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब दर्शक इस फिल्म को देखेंगे तो उन्हें सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। वहीं अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म गुलाब-जामुन में साथ काम करने की खबरों पर ऐश्वर्या ने चुप्पी साधी रखी और कुछ भी बताने से मना कर दिया।
वहीं स्टूडियो एंटरटेनमेंट, डिज्नी इंडिया के हेड बिक्रम दुग्गल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से हम लगातार डिज्नी की फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी फिल्में पूरी तरह से पारिवारिक, सकारात्मक और प्रेरित करने वाली होती हैं बावजूद इसके हम ज्यादातर अंग्रेजी भाषा के दर्शकों तक सीमित रह जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए हमें क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में डब करने की जरूरत थी जिसके ओर हम लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए हमें अच्छे और बड़े कलाकारों की जरूरत है। द लॉयन किंग के लिए शाहरुख और मलेफिसेंट के लिए ऐश्वर्या की आवाज में डबिंग कराना इसी सोच का एक हिस्सा है।
फिल्म के ट्रेलर से भी इस बारे में बहुत कुछ पता नहीं चलता है। दर्शकों के मन में सिर्फ उत्सुकता होती है जिसका निवारण वह सिर्फ फिल्देम खने के बाद ही कर सकते हैं। वहीं ऐश्वर्या ने बताया कि हाल में उन्होंन यह फिल्म अपनी बेटी आराध्या के साथ देखी है। उन्होंने कहा, जब मैंने अराध्या को इस बारे में बताया तो वही बहुत खुश हुई। फिल्म देखने के बाद उसकी उत्सुकता साफ झलक रही थी। फिल्म के हिंदी ट्रेलर में उसे मेरा लुक पसंद आया।
फिल्म की कहानी की बात करें तो मिस्ट्रेस ऑफ एविल की कहानी मलेफिसेंट और प्रिंसेस औरोरा की कहानी है। पिछले पार्ट में मलेफिसेंट, प्रिंसेस की हिफाजत करती दिखी थी ताकि प्रिंसेस वह सबकुछ ना देखना पड़े जो उन्होंने देखा है। वहीं इस पार्ट में दिखाया जाएगा कि किस तरह प्रिंसेस औरोरा और प्रिंस फिलिप की सगाई से मलेफिसेंट की जिंदगी में खलबली मच जाती है और वह उग्र रूप धारण कर लेती हैं।
पढ़ें: मिर्जापुर 2 के मोशन पोस्टर से लेकर रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नई फिल्म तक, पढ़ें पांच खबरें