कंगना रनौत को लगा है तगड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत स्टारर ‘तनु वेड्स मनु’ के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से है और इस साल के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की बातें कही जा रही थीं। परंतु अब खबर है कि यह सीक्वल विवादों में फंस गया है।
फिल्म के एक प्रोड्यूसर विनोद बच्चन ने निर्देशक आनंद एल.राय और सीक्वल की योजना में शामिल स्टूडियो इरोज इंटरनेशनल को कानूनी नोटिस भेजा है कि उनकी इजाजत के बगैर सीक्वल नहीं बनाया जा सकता। बच्चन ने संजय सिंह और शैलेष आर.सिंह के साथ मिल कर इस फिल्म का निर्माण किया था। जबकि आनंद एल.राय डायरेक्टर थे। बच्चन का कहना है कि फिल्म का स्वामित्व उनके पास है। ऐसे में राय और कोई अन्य कंपनी कैसे इसका सीक्वल बना सकती है?
फिलहाल चुप्पी ओढ़ रखी है
वहीं आनंद एल.राय का कहना है कि स्टूडियो के पास प्रोजेक्ट के सारे वैध कागजात हैं और विनोद बच्चन की बातों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं फिल्म के एक अन्य निर्माता शैलेष का भी कहना है कि विनोद के पास फिल्म के अधिकार नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि 2011 में ही स्टूडियो ने घोषित कर दिया था कि वह इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहा है। लेकिन फिलहाल वह चुप है। वहीं विनोद बच्चन के वकील का कहना है कि अगर उनके नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता, तो वे मंगलवार को आपराधिक मामला दर्ज कराएंगे।