फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir's film PK won by five awards

आमिर की फिल्म पीके ने जीते पांच अवार्ड

Thu, 15 Jan 2015 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Jan 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Aamir's film PK won by five awards

फिल्मकार राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' को रेनॉल्ट स्टार गिल्ड अवार्ड्स 2015 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, संवाद, साउंड मिक्सिंग की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


फिल्म को 100 करोड़ रुपये की कमाई करने के लिए भी विशेष अवार्ड दिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन फिल्म सिटी के रिलायंस मीडियावर्क में रविवार रात को किया गया और इस समारोह में 'पीके' की झोली में सबसे अधिक अवार्ड गए। फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्युसर्स गिल्ड आफ इंडिया एंड विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट ने 2014 के फिल्म एवं टेलीविजन की श्रेणी के अवार्ड घोषित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद और प्रियंका सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री

Aamir's film PK won by five awards

अभिनेता शाहिद कपूर को ​'​हैदर​'​ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और प्रियंका चोपड़ा को ​'​मैरी कॉम​'​ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया। समारोह की मेजबानी हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने अपने ही अंदाज में की और दर्शकों को हंसने को मजबूर कर दिया।

महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी फिल्म ​'​शमिताभ​'​ के ​'​पिड्ली​'​ और प्रियंका ने ​'​अस्लाम ए-इश्कुम​'​ और ​'​राम चाहे लीला​'​ चाहे पर प्रस्तुति दी। समारोह में राकेश रोशन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। उन्हें यह अवार्ड जीतेंद्र और राकेश रोशन के ही बेटे ऋतिक रोशन ने पेश किया।

दीपिका को ​'​एंटरटेनर आफ द ईयर​'​ और आलिया भट्ट को ​'​जियोनी मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन' अवार्ड दिया गया। प्रियंका चोपड़ा को ​'​हिंदुस्तान टाइम्स सेलिब्रेटी फॉर ए कॉज​'​ के लिए पुरस्कृत किया गया और ​'​स्टार प्लस शाइनिंग सुपरस्टार​'​ अवार्ड श्रद्धा कपूर की झोली में गए। अवार्ड समारोह का प्रसारण 18 जनवरी को स्टार प्लस चैनल पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed