शादी की सालगिरह पर क्या करेंगे आमिर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान ने नए साल का जश्न पंचगनी में मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर उनका परिवार तो साथ होगा ही, वे अपने कुछ खास दोस्तों को भी आमंत्रित करेंगे।
जल्द ही उनकी शादी की सालगिरह (28 दिसंबर) भी आनेवाली है, वे उसे सेलिब्रेट करने की भी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि उनकी कोई धमाकेदार पार्टी देने की योजना नहीं है।
आमिर अपने खास दोस्त सलमान के बर्थडे के लिए जरूर काफी उत्सुक दिख रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि वे सलमान का जन्मदिन मनाने के लिए उनके पनवेल स्थित फार्महाउस बीवी किरण के साथ जाएंगे।
आमिर ने बताया है कि सलमान ने उन्हें बड़े सम्मान के साथ आमंत्रित किया है। आमिर की इच्छा है कि वे पंचगनी के अपने बंगले में कुछ दिन सुकून के साथ गुजारें। यही वजह है कि उन्होंने नया साल का जश्न मुंबई से दूर मनाने का फैसला किया है।