{"_id":"5cf3d021bdec2207203ae251","slug":"aamir-khan-to-co-produce-mogul-and-it-go-on-floors-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलशन कुमार की बायोपिक पर फिर शुरू हुआ काम, अगले साल फ्लोर पर जाएगी मुगल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुलशन कुमार की बायोपिक पर फिर शुरू हुआ काम, अगले साल फ्लोर पर जाएगी मुगल
Sun, 02 Jun 2019 07:03 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 02 Jun 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan
- फोटो : instagram
मशहूर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्ढा में व्यस्त हो चुके आमिर खान ने म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक में टाइटल रोल न करने का फैसला किया है। हालांकि, इस फिल्म से वह बतौर सह निर्माता जुड़े रहेंगे। उनकी जगह एक दूसरे कलाकार को लेने का फैसला हो चुका है। टी सीरीज जल्द ही फिल्म की कास्ट का एलान करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
टी सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार के मुताबिक उनके पिता गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल को बनाने में वह कतई जल्दबाजी नहीं करना चाहते क्योंकि उनके लिए यह एक कमर्शियल प्रोजेक्ट न होकर एक बेहद संवेदनशील फिल्म है। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
गुलशन कुमार की बायोपिक अपने ऐलान के दिन से ही चर्चा में है। दो साल पहले जब फिल्म मुगल का ऐलान हुआ तो यह बताया गया कि फिल्म में लीड रोल अक्षय कुमार करेंगे लेकिन बाद में फिल्म की मेकिंग शुरू होते ही अक्षय कुमार ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया। बताते हैं कि ऐसा भूषण कुमार और अक्षय कुमार के बीच फिल्म के मुनाफे को लेकर सहमति न बन पाने के चलते हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद इस प्रोजेक्ट में आमिर खान की एंट्री हुई और फिल्म का निर्देशन जॉली एलएलबी सीरीज के निर्देशक सुभाष कपूर को सौंपा गया। फिल्म पिछले साल फ्लोर पर जाने ही वाली थी कि तभी सुभाष कपूर का नाम विवादों में फंस गया और आमिर खान ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग करने का ऐलान कर दिया। अब इस फिल्म को लेकर फिर से सरगर्मी शुरू हुई है। भूषण कुमार ने कहा कि यह फिल्म वह किसी कारोबारी मुनाफे के लिए नहीं बना रहे हैं। फिल्म से होने वाले सारे मुनाफे को उन्होंने दान करने का भी एलान किया है।