{"_id":"5b44d9974f1c1b78468b5b5c","slug":"aamir-khan-taken-look-test-for-osho","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे विवादित बाबा बनने के लिए आमिर होंगे गंजे, आलिया देंगी साथ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुनिया का सबसे विवादित बाबा बनने के लिए आमिर होंगे गंजे, आलिया देंगी साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
aamir khan
'दंगल' के बाद 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग पूरी करने वाले आमिर खान इसके बाद विवादित आध्यात्मिक गुरु ओशो रजनीश की बायोपिक के लिए खुद को तैयार करने में जुट गए हैं। उनके करीबी सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि आमिर ने ओशो के लिए लुक टेस्ट शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अगर वह आशो बनते हैं तो उन्हें आगे का सिर मुंडाना पड़ेगा और पीछे के बाल तथा दाढ़ी बढ़ानी होगी। निर्देशक शकुन बत्रा ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। आमिर को स्क्रिप्ट पसंद आई है लेकिन वह हां कहने से पहले लुक टेस्ट के द्वारा जांच लेना चाहते हैं कि क्या वाकई ओशो की तरह दिख सकेंगे।
विज्ञापन
ओशो की सेक्रेटरी मां आनंद शीला का रोल निभा सकती है आलिया भट्ट
Alia bhatt
बताया जाता है कि बत्रा ने ओशो की सेक्रेटरी मां आनंद शीला के रोल के लिए आलिया भट्ट से बात की है। जबकि जैकलीन फर्नांडिस भी यह भूमिका निभाने के लिए इच्छुक बताई जा रही हैं। वैसे ज्यूरिज स्थित ओशो फाउंडेशन ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई इस आध्यात्मिक गुरु पर फिल्म बनाता है तो उसे पहले इजाजत लेनी होगी।