फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Son Junaid Khan To Star In A Supernatural Love Story film to be produced under his father banner

Aamir Khan: सुपरनैचरल लव स्टोरी में अभिनय करने को तैयार जुनैद खान, आमिर खान करेंगे बेटे की फिल्म का निर्माण

Mon, 14 Aug 2023 09:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 14 Aug 2023 09:48 PM IST
सार

'महाराजा' और 'लव टुडे' के बाद आमिर खान के बेटे जुनैद खान अब अपने पिता के बैनर तले निर्मित एक सुपरनैचरल लव स्टोरी में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सुनील पांडे करेंगे।

विज्ञापन
Aamir Khan Son Junaid Khan To Star In A Supernatural Love Story film to be produced under his father banner
आमिर खान, जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान को बॉलीवुड में सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक के रूप में जाना जाता है। उनकी आखिरी रिलीज 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद फिलहाल उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह अपने बेटे जुनैद खान की आने वाली सुपरनैचुरल लव स्टोरी को प्रोड्यूस करेंगे। जुनैद अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

Aamir Khan Son Junaid Khan To Star In A Supernatural Love Story film to be produced under his father banner
आमिर खान, जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ जुनैद खान की फिल्म एक सुपर नेचुरल लव स्टोरी होगी। फिल्म में जुनैद एक बीमा जांचकर्ता की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे कोमा में पड़ी एक महिला की आत्मा से प्यार हो जाता है। सुनील पांडे इस बिना शीर्षक वाली का निर्देशन करने वाले हैं। वह लंबे समय से आमिर के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीन पर', 'डेल्ही बेली' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में सहायता की है। सुनील ने पहले ही प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और आधिकारिक तौर पर अक्टूबर या नवंबर के आसपास जापान में शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है।

Gadar 2: सनी की पहली फिल्म बनाने वाले रवैल का सनी डॉन बनाने का एलान, गदर 3 पर आया लेटेस्ट अपडेट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Son Junaid Khan To Star In A Supernatural Love Story film to be produced under his father banner
आमिर खान, जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी यात्रा शुरू करेंगे और ऐसी अफवाह है कि उन्हें तमिल हिट फिल्म 'लव टुडे' के हिंदी रीमेक के लिए साइन किया गया है। कथित तौर पर इस भूमिका के लिए जुनैद खान से संपर्क किया गया है और उनकी कास्टिंग जल्द ही फाइनल होने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। फिल्म में जुनैद के अलावा बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी और इसका निर्माण फैंटम स्टूडियोज द्वारा किया जाएगा। 'लव टुडे' का रीमेक एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी।

Fighter: फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार ऋतिक-दीपिका, स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा 'फाइटर' का फर्स्ट लुक


 
विज्ञापन

Aamir Khan Son Junaid Khan To Star In A Supernatural Love Story film to be produced under his father banner
आमिर खान, जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

'लव टुडे' एक 2022 तमिल रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, जो प्रदीप रंगनाथन द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन के साथ इवाना, रवीना रवि, योगी बाबू, सत्यराज और राधिका सरथकुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों अच्छी प्रशंसा मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। बता दें कि आमिर के बेटे ने यशराज बैनर के तले 'महाराजा' नाम की फिल्म में भी काम किया है। फिल्म में शरवरी वाघ और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Gadar 2: हमारी पहचान बॉलीवुड नहीं, हिंदी सिनेमा होनी चाहिए, सनी देओल ने कही दिल छू लेने वाली बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed